Advertisement

Uk की ओर से इस हिंदी फिल्म ने ली Oscar 2025 में एंट्री, Laapataa Ladies को देगी कड़ी टक्कर

किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) की ऑस्कर 2025 (Oscar 2025) में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के बाद अब यूके की ओर से भी इसी कैटेगरी में एक हिंदी फिल्म को चुना गया है.

Latest News
Uk की ओर से इस हिंदी फिल्म ने ली Oscar 2025 में एंट्री, Laapataa Ladies को देगी कड़ी टक्कर

Santosh

Add DNA as a Preferred Source

बीते दिनों किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) की ऑस्कर 2025 (Oscar 2025) में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री हुई है, जिससे भारतीय फैंस काफी खुश हैं. इस फिल्म ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है और फिल्म को लोगों ने खूब सराहा है. इसके अलावा अब भारतीय फैंस के लिए एक और खुशी की खबर आई है. दरअसल यूनाइटेड किंगडम(यूके) ने ऑस्कर अवॉर्ड्स की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी (International feature Film Category) के लिए अपनी ओर से जिस फिल्म को ऑफिशियल एंट्री के लिए भेजा है वह एक हिंदी फिल्म है. 

वैरायटी के मुताबिक संध्या सूरी के निर्देशन में बनी संतोष को 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए यूके की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है. यह यूके, भारत, जर्मनी और फ्रांस के साथ एक इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन है. वहीं, दूसरी ओर भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री में किरण राव की फिल्म लापता लेडीज ने जगह बनाई है. संध्या सूरी की फिल्म किरण राव की लापता लेडीज को टक्कर देगी. क्योंकि दोनों ही फिल्में ऑस्कर की एक ही कैटेगरी के लिए चुनी गई हैं.

यह भी पढ़ें- Oscar 2025: 97th Oscar Awards में हुई Kiran Rao की Laapataa Ladies की एंट्री

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक महिला संतोष के बारे में है, जो कि अपने पति की मौत के बाद उसके स्थान पर पुलिस की नौकरी करती है. फिल्म में शहाना गोस्वामी ने संतोष का किरदार निभाया है. इसके अलावा इस मूवी में सुनीता रजवार, कुशल दुबे, नवल शुक्ला, संजय अवस्थी जैसे कई कलाकार नजर आए हैं. इस फिल्म की शूटिंग 45 दिनों तक लखनऊ में हुई है.

यह भी पढ़ें- Laapataa Ladies की Oscar में एंट्री पर किरण राव खुश, Aamir Khan ने दिया ये रिएक्शन

कांस फिल्म फेस्टिवल में रखा था 'संतोष' का प्रीमियर

बता दें कि फिल्म संतोष का इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में  'अनसर्टेन रिगार्ड्स' सेक्शन में प्रीमियर आयोजित किया गया था. फिल्म की वहां पर जमकर सराहना हुई थी. फिल्म में जातिवाद और राजनीति जैसे अहम मुद्दे को दिखाया गया है. डायरेक्टर संध्या ने इस फिल्म के माध्यम से फीचर फिल्म डायरेक्शन की शुरुआत की है. 

रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर भी भेजी गई ऑस्कर

बता दें कि भारत की ओर से लापता लेडीज के अलावा रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर को भी ऑस्कर के लिए भेजा गया है. यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर के बारे में है. फिल्म में उनकी आजादी की लड़ाई और उनके पॉलिटिकल करियर के बारे में दिखाया गया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement