Advertisement

Cancer की वजह से Hina Khan ने कटवाए बाल, देख मां का हुआ ऐसा हाल

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उनका इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में हो रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं, जिसे देख उनकी मां का रो- रोकर बुरा हाल हो गया.

Latest News
Cancer की वजह से Hina Khan ने कटवाए बाल, देख मां का हुआ ऐसा हाल

Hina Khan

Add DNA as a Preferred Source

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों पर राज करती हैं. एक्ट्रेस के दुनिया भर में फैंस हैं. इन दिनों वह अपनी स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था, कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर है, जिससे उनके फैंस काफी हैरान है. इसके साथ ही एक्ट्रेस की कैंसर की खबर सामने आने के बाद टीवी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी परेशान हो गए हैं और जल्द ही एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो और उनकी मां नजर आ रही हैं और दोनों काफी इमोशनल हैं.

सोशल मीडिया पर इंस्टेंट बॉलीवुड के द्वारा हिना खान का एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में हिना खान ड्रेसिंग टेबल के सामने बैठी हैं और हेयर स्टाइलिस्ट इस दौरान उनके बालों की चोटियां बनाते हुए नजर आ रहा है. यह चोटियां इसलिए बनाई जा रही हैं, क्योंकि उनके बाल काटे जाएंगे. इस पूरी प्रोसेस को देख कर हिना खान की मां काफी इमोशनल हो रही हैं और वह हिना को देख कर रोने लगती हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस अपनी मां को समझाती हैं कि आप क्यों परेशान हो, आपने भी तो कई बार बाल शॉर्ट किए हैं और ये सिर्फ बाल ही हैं. हिना अपनी मां को लेकर परेशान होती हैं और कहती हैं कि आपकी तबीयत खराब हैं.


यह भी पढ़ें- दर्द में हैं Hina Khan, कीमोथेरेपी से पहले किया ऐसा काम, फैंस कर रहे हिम्मत को सलाम


हिना खान के लिए फैंस ने की दुआएं

वहीं,एक तस्वीर भी सामने आई है. जहां हिना के बाल एकदम छोटे-छोटे हैं. इस दौरान हिना की मां उन्हें गले लगाते हुए और किस करते हुए नजर आ रही हैं. इन फोटोज और वीडियोज को देखकर फैंस भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्ट्रांग हिना मैम की स्ट्रांग मम्मा, कुछ नहीं हुआ सिर्फ एक हेयरस्टाइल चेंज हुआ है, कोई निगेटिव ख्याल नहीं, वह वाकई में फाइटर हैं और जरूर जीतेंगी, भगवान पर भरोसा रखो. एक और यूजर ने लिखा- कुछ नहीं बहन सब ठीक हो जाएगा. परेशान मत होइये. तीसरे यूजर ने लिखा- मेरा दिल उसके लिए रो रहा है. कितनी दमदार है,  ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें.


यह भी पढ़ें- 'तीसरे स्टेज पर हूं...' इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं Hina Khan, शेयर किया भावुक पोस्ट


कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हो रहा हिना खान का इलाज

आपको बता दें कि हिना खान अपने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल से करवा रही हैं. हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहचान बनाई थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement