Advertisement

Vikram Vedha फिल्म के लिए पहली पसंद क्यों थे Hrithik Roshan, डायरेक्टर ने किया खुलासा

तमिल फिल्म Vikram Vedha की हिंदी रीमेक की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन को लेकर डायरेक्टर ने कई खुलासे किए हैं.

Vikram Vedha फिल्म के लिए पहली पसंद क्यों थे Hrithik Roshan, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Hrithik Roshan : ऋतिक रोशन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तमिल फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) को लेकर आज कल काफी बज है. ये फिल्म साल 2017 में आई थी. इसमें आर माधवन (R Madhavan) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) लीड रोल में थे. अब खबर है कि इस फिल्म की हिंदी रीमेक की भी शूटिंग पूरी हो चुकी है. ऐसे में इसके स्टारकास्ट को लेकर भी काफी चर्चा शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म के सभी किरदार काफी दमदार हैं. इस रीमेक में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), राधिका आप्टे सहित कई मंझे हुए कलाकार हैं. वहीं अब फिल्म की डायरेक्टर और लेखर गायत्री ने ऋतिक रोशन को लेकर बड़ा खुलाया किया है. उन्होंने बताया है कि क्यों ऋतिक उनकी फिल्म के लिए पहली पसंद थे. 

हाल ही में विक्रम वेधा फिल्म की डायरेक्टर गायत्री ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में फिल्म में ऋतिक रोशन के रोल और उनकी कास्टिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि साल 2017 में तमिल फिल्म विक्रम वेधा के रिलीज होने के बाद ऋतिक उन्हें कॉल करने वाले पहले एक्टर थे. वो विक्रम वेधा की गहराई और उसके सोल को समझ गए थे. गायत्री ने आगे बताया कि ऋतिक रोशन टैलेंटेड एक्टर हैं और उनके साथ काम करना बहुत मजेदार रहा है.

डायरेक्टर ने बताया कि ऋतिक काफी डाउन टू अर्थ इंसान हैं. फिल्म की पूरी टीम ने काफी मेहनत की है. अब बस फिल्म को सफल बनाने की कोशिश जारी है. विक्रम वेधा में सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में पहली बार सैफ और ऋतिक स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. फिल्म में ऋतिक वेधा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और सैफ विक्रम के किरदार में. दोनों एक्टर्स के फर्स्ट लुक के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में है.

बता दें कि फिल्म में ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक कुछ दिन पहले रिलीज कर दिया गया था. इस फोटो में एक्टर धमाकेदार लुक में नजर आ रहे हैं. ऋतिक के फैंस को उनका ये रफ लुक काफी पसंद आ रहा हैं. वो जमकर फोटो पर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे में अब लोगों के फिल्म के टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है. 

ये भी पढ़ें: Vikram Vedha में ऋतिक रोशन के बाद हुई Saif Ali Khan की एंट्री, वायरल हुआ धमाकेदार फर्स्ट लुक

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement