Advertisement

Hera Pheri 3 से कटा Kartik Aaryan का पत्ता? नई अपडेट जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे फैंस

Hera Pheri 3 को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी.

Latest News
Hera Pheri 3 से कटा Kartik Aaryan का पत्ता? नई अपडेट जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे फैंस

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच बॉलीवुड की एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. हम बात कर रहे हैं 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) की, जिसे लेकर हाल ही में एक दो बड़ी अपडेट सामने आई है. एक अपडेट सुनकर फैंस निराश हो सकते हैं लेकिन दूसरी अपडेट आपको खुश कर देगी. एक अपडेट कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से जुड़ी है और दूसरी का कनेक्शन फिल्म की रिलीज से है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस के लिए खुशखबरी आई है कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू हो गई है. दिलचस्प बात ये भी है कि फिल्म अभी तक फिल्म को लेकर हां या ना की हालत में बने हुए अक्षय कुमार की वापसी की खबरें आ रही हैं. ई टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिरोज नाडियाडवाला ने परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म का पहला शूट धमाकेदार अंदाज में हो चुका है और जल्द ही इसका ऐलान भी किया जा सकता है. इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान अनीस बज्मी को नहीं दी गई है बल्कि फरहाद समाजी दी गई है.

ये भी पढ़ें- Shehzada Box Office Collection: Allu Arjun से पीछे रह गए कार्तिक आर्यन, जानें पहले वीकेंड की कमाई

इस खुशखबरी के साथ एक्टर कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए निराश कर देने वाली रिपोर्ट्स आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'हेरा फेरी 3' से एक्टर का पत्ता साफ हो गया है. ई टाइम्स के मुताबिक फिल्म 'शहजादा' के खराब प्रदर्शन के बाद मेकर्स ने कार्तिक को लेकर ये कड़ा कदम उठाया है. हालांकि, अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- Sara Ali Khan के साथ वायरल फोटो पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, 'पुराना प्यार' को लेकर कह डाली ऐसी बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement