Advertisement

'100% बाबू भैया के बिना नहीं बन सकती Hera Pheri 3', Paresh Rawal के फिल्म छोड़ने पर टूटा सुनील शेट्टी का दिल

Hera Pheri 3 से Paresh Rawal के बाहर होने पर Suniel Shetty खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ये फिल्म बाबू भैया यानी परेश रावल के बिना बन ही नहीं सकती है.

Latest News
'100% बाबू भैया के बिना नहीं बन सकती Hera Pheri 3', Paresh Rawal के फिल्म छोड़ने पर टूटा सुनील शेट्टी का दिल

Hera Pheri 

Add DNA as a Preferred Source

हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक कॉमडी मूवी हेरा फेरी (Hera Pheri) के करोड़ों चाहने वाले हैं. इसके दोनों पार्ट काफी हिट रहे और अब लोगों को तीसरे पार्ट का इंताजर है जो इस समय काफी सुर्खियों में भी है. हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट आता रहता है. हाल ही में खबर आई थी कि परेश रावल (Paresh Rawal Hera Pheri 3) ने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया है. इससे फैंस को तगड़ा झटका लगा है. वहीं इससे फिल्म के एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का भी दिल टूटा है. 

दरअसल हेरा फेरी के दोनों पार्ट में परेश रावल ने बाबूराव गणपतराव आप्टे यानी बाबू भैया नाम के एक शख्स का किरदार निभाया था. इस रोल के जरिए उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है. वहीं हाल ही में उन्होंने हेरा फेरी 3 से बाहर होने का फैसला किया. परेश रावल के अचानक बाहर होने पर सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि परेश रावल के बिना ये फिल्म बन ही नहीं सकती.

ANI से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा 'यह नहीं हो सकता. परेश रावल के बिना यह 100 परसेंट नहीं हो सकता. मेरे और अक्षय के बिना इसके 1 प्रतिशत होने की संभावना हो सकती है, लेकिन परेश जी के बिना ये 100 प्रतिशत नहीं हो सकता. नहीं, ऐसा नहीं है. राजू और श्याम, अगर बाबू द्वारा उन्हें यहां पर नहीं पीटा जाता है, तो यह काम नहीं करेगा.'

ये भी पढ़ें: शर्त लगा लो, Hera Pheri 3 से जुड़ी इस बात को जानकर टूट जाएगा आपका दिल!

Paresh को मिला नोटिस?

हाल ही में परेश रावल ने हेरा फेरी 3 से एग्जिट कर लिया था. फिर खबरें आईं कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने कथित तौर पर परेश रावल को एक कानून नोटिस भेजा है जिससे कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने और शूटिंग शूरू करने के बाद हेरा फेरी 3 के पीछे हटने के लिए 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है. फिलहाल इसपर परेश ने कुछ नहीं कहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement