Advertisement

Hera Pheri 3 में 'बाबूराव' की वापसी हुई पक्की? परेश रावल बोले 'अब सब ठीक है'

Hera Pheri 3 में 'बाबूराव' की वापसी के आसार लग रहे हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि परेश रावल के लेटेस्ट इंटरव्यू के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं.

Latest News
Hera Pheri 3 में 'बाबूराव' की वापसी हुई पक्की? परेश रावल बोले 'अब सब ठीक है'

Hera Pheri 3, Akshay Kumar-Paresh Rawal

Add DNA as a Preferred Source

हेरा फेरी 3 पिछले कुछ महीनों से ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है. फैंस को इसके हर एक अपडेट का इंतजार रहता है. बीते दिनों खबर आई थी कि परेश रावल (Paresh Rawal) इस फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए हैं. उनके बाहर होने के बाद से फैंस काफी निराश थे. सोशल मीडिया पर लगातार उनसे फिल्म में वापसी के लिए रिक्वेस्ट की जा रही थी. वहीं हाल ही में एक्टर ने कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि वो फिल्म में वापसी कर सकते हैं.

बॉलीवुड हंगामा के साथ पॉडकास्ट के दौरान परेश रावल ने अक्षय कुमार और हेरा फेरी 3 को लेकर बात की. जब उनसे कथित विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया 'वास्तव में कोई विवाद नहीं है. जब कोई प्रोजेक्ट दर्शकों को इतना पसंद आता है, तो आपको उसे अतिरिक्त सावधानी से संभालने की जरूरत होती है. जनता ने हमें प्यार दिया है और यह जिम्मेदारी के साथ आता है. हमें इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. मुझे लगा कि सभी को एक साथ आना चाहिए और अपना बेस्ट देना चाहिए. यही एकमात्र चिंता थी. लेकिन अब सब कुछ ठीक है.'

जब होस्ट ने पूछा कि सभी समस्याएं सुलझ गई हैं, तो रावल ने मुस्कुराते हुए कहा 'हां, यह हमेशा होने वाला था. हमें बस कुछ ठीक-ठाक करने की जरूरत थी. आखिरकार, इसमें शामिल सभी लोग- प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील- अविश्वसनीय रूप से रचनात्मक और लंबे समय से दोस्त हैं.'

ये भी पढ़ें: Paresh Rawal से फैंस ने की Hera Pheri 3 में वापसी की रिक्वेस्ट, बाबू भैया का जवाब सुनकर टूट जाएगा दिल

बता दें कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल हेरा फेरी 3 में साथ नजर आने वाले थे. लेकिन कुछ समय बाद विवाद के कारण परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए थे. इसके बाद लोगों के मन में सवाल था कि बाबूराव की भूमिका में कौन नजर आएगा. फिलहाल परेश ने इस इंटरव्यू में खुलकर फिल्म में वापसी को लेकर कुछ नहीं कहा है.

पनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement