Advertisement

Hera Pheri 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, फैंस ने ट्विटर पर जताई खुशी, जमकर वायरल हो रहे मीम

Hera Pheri फिल्म को लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं. अब इसके सीक्वल को लेकर मेकर्स जल्द ही बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

Hera Pheri 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, फैंस ने ट्विटर पर जताई खुशी, जमकर वायरल हो रहे मीम

hera pheri

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हेरा फेरी (Hera Pheri) फिल्म के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. फिल्म को लेकर प्रड्यूसर ने कहा है कि वो पुरानी कास्ट के साथ ही फिल्म बनाने वाले हैं. साथ ही कुछ दिन में इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा. कुछ दिन पहले परेश रावल (Paresh Rawal) ने कहा था कि अगर उन्हें पहले जैसा रोल करना होगा तो वो फिल्म नहीं करेंगे. हालांकि मेकर्स के इस ऐलान से ये तो साफ हो गया है कि फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान जल्द ही हो सकता है. इस खबर के बाद से ही फिल्म के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. ट्विटर पर फिल्म को लेकर तरह तरह के मीम बनने शुरू हो गए हैं. 

फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर प्रोड्यूयर फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) ने कंफर्म किया है कि हेरा फेरी 3 आएगी और वो भी पुराने स्टारकास्ट के साथ.फिरोज नाडियाडवाला ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा है कि हेरा फेरी 3 को लेकर मेकर्स जल्द ऐलान करेंगे. पुराने किरदार ही फिल्म में लिए जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि इस बार हमें और सावधान रहना होगा नई कहानी के साथ. फिल्म को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकते हैं. 

फिरोज नाडियाडवाला के इस इंटरव्यू के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. सोशल मीडिया पर फिल्म और उसके स्टारर्स ट्रेंड करने लगे हैं. लोग जमकर मीम बना रहे हैं. इस खबर के बाद फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. 

बता दें कि साल 2000 में हेरा फेरी रिलीज हुई थी, इसके बाद 2006 में 'फिर हेरा फेरी' फिल्म का सीक्वल बना था. कमाल की कॉमेडी की वजह से फिल्म आज भी याद की जाती है. इस फिल्म के कई ऐसे सीन और डायलॉग हैं जिन्हें लोग आज भी याद कर हंस पड़ते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement