बॉलीवुड
Hera Pheri 3 से परेश रावल का बाहर होना और फिर कानूनी विवाद एक पब्लिसिटी स्टंट था. इसको लेकर अब अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है.
फिल्म हेरा फेरी हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक कॉमडी मूवी में से एक है. इसके दोनों पार्ट हिट रहे और ये लोगों की पहली पसंद है. अब तीसरे पार्ट (Hera Pheri 3) को लेकर चर्चा तेज है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है. बीते दिनों खबरें आई थी कि परेश रावल (Paresh Rawal Hera Pheri 3) ने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया है. इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था. अब वो फिल्म में वापसी कर चुके हैं. इसको लेकर अक्षय ने चुप्पी तोड़ी है.
हेरा फेरी 3 से पहले परेश रावल बाहर हुए फिर अक्षय कुमार संग अनबन की खबरें आईं और अब वो फिर से वापसी कर चुके हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक खास बातचीत में, अक्षय कुमार ने स्पष्ट किया है कि परेश रावल के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं और उनकी कानूनी लड़ाई कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं थी. उन्होंने कहा 'नहीं, यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं है. मामला कानूनी हो गया, इसलिए जब कानूनी बातें शामिल होती हैं, तो हम इसे पब्लिसिटी स्टंट नहीं कह सकते. यह एक असली बात है.'
साथ ही उन्होंने आगे कहा 'अब सब कुछ ठीक हो गया है. बहुत जल्द, कोई घोषणा हो सकती है. हां, कुछ उतार-चढ़ाव जरूर आए थे. लेकिन अब सब कुछ सुलझ गया है, और हम फिर से साथ हैं, और हम हमेशा से साथ रहे है. हां, बस इतना ही!'
ये भी पढ़ें: शर्त लगा लो, Hera Pheri 3 से जुड़ी इस बात को जानकर टूट जाएगा आपका दिल!
हेरा फेरी सबसे पहले साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू, ओम पुरी और गुलशन ग्रोवर लीड रोल में थे. फिर 2006 में इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी आया जिसमें फिर से राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी ने लोगों को दिल जीता था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.