Advertisement

Hema Malini ने गलती से असम और बिहार को लेकर कह दी ऐसी बात, ट्रोलिंग के बाद बोलीं 'मुझे माफ कर दो'

Hema Malini ने Assam के त्योहार Bihu को लेकर एक ऐसा ट्वीट कर दिया था, जिसकी वजह से कई लग नाराज हो गए थे. ट्रोलिंग के बाद उन्होंने माफी मांग ली है.

Hema Malini ने गलती से असम और बिहार को लेकर कह दी ऐसी बात, ट्रोलिंग के बाद बोलीं 'मुझे माफ कर दो'

Hema Malini: हेमा मालिनी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) से राजनेता बन चुकीं हेमा मालिनी (Hema Malini) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो अपने फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए लगातार जुड़ी रहती हैं. वहीं, ही में उन्होंने सोशल अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. हेमा मालिनी ने असम के बड़े त्योहार (Assam Festival) पर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोग बुरी तरह नाराज हो गए. हालांकि, बीजेपी लीडर (BJP Leader) को फौरन अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्होंने अगले ही पोस्ट में माफीनामा पोस्ट कर दिया.

दरअसल, हाल ही में हेमा मालिनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने असम के त्योहार को बिहार का फेस्टिवल बता डाला. उन्होंने 'बिहू' को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा था- 'अब फसल कटाई का मौसम आ गया है. तमिल नव वर्ष, बैसाखी (पंजाब), बिहू (बिहार) और पोहेला बैशाख या नब बर्ष (बंगाल) ये कुछ त्योहार हैं जो मनाए जा रहे हैं. सभी को इस त्योहार के महीने की शुभकामनाएं'. इसमें बिहू असम में मनाया जाने वाला त्योहार है जो 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा है. इस त्योहार को हेमा ने गलती से बिहार बता दिया था.

ये भी पढ़ें- Hema Malini: लग्जरी गाड़ी छोड़ मेट्रो में सफर करती दिखीं 'ड्रीम गर्ल', Video में देखें लोगों का रिएक्शन

हेमा मालिनी के ऐसा करने पर कई लोग नाराज हो गए और उन्हें भला- बुरा कहने लगे. हालांकि, इस पोस्ट के बाद हेमा मालिनी क अपनी गलती का एहसास हो गया. उन्होंने अगले पोस्ट में लिखा- 'मैंने गलती से मैंने लिख दिया कि बिहू, बिहार में मनाया जाने वाला त्योहार है. मुझे माफ कर दीजिए! मुझे लिखना चाहिए थे कि बिहू, असम का त्योहार'.

ये भी पढ़ें- Hema Malini Video: वृंदावन के मंदिर में पहुंचर अचानक भजन गाने लगीं हेमा मालिनी, बोलीं 'ऐसा पहली बार हुआ है'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement