Advertisement

Hema Malini ने देखी सौतेले बेटे Sunny Deol की फिल्म, Gadar 2 पर ड्रीम गर्ल ने दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस हेमा मालिनी(Hema Malini) ने अपने सौतेले बेटे सनी देओल(Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) देखी है. जिसके बाद इसको लेकर उन्होंने रिएक्ट किया है.

Latest News
Hema Malini ने देखी सौतेले बेटे Sunny Deol की फिल्म, Gadar 2 पर ड्रीम गर्ल ने दिया रिएक्शन

Hema Malini Gadar 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनी देओल(Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. यहां तक कि लोग थिएटर्स में ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही थिएटर्स में लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाते हुए नजर आए हैं. फिल्म की कमाई को लेकर बात की जाए तो इसने अपने पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म अपने 9 दिनों में 300 करोड़ के पार हो चुकी है. इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने भी फिल्में देखी हैं. वहीं, हाल ही में सनी देओल की सौतेली मां और धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी(Hema Malini) ने भी गदर 2 देखी है और इसपर उन्होंने अपने रिव्यू शेयर किए हैं.

दरअसल, बीती रात हेमा मालिनी को मुंबई के एक थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया था. इस दौरान वह पिंक कलर के टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आ रही थीं. इसके साथ ही उन्होंने कलरफुल दुपट्टे से अपना लुक कंप्लीट किया था. इसके साथ ही उन्होंने पिंक कलर का बैग भी कैरी हुआ था. थिएटर से बाहर निकले के टाइम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और उन्होंने फिल्म गदर 2 को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.

ये भी पढ़ें- 'गे और लेजबियन कंटेंट से भरे हैं OTT प्लेटफॉर्म' वाले बयान से पलटीं अमीषा पटेल, अब दी सफाई 

हेमा मालिनी ने गदर 2 पर दिया रिएक्शन

हेमा मालिनी ने गदर 2 को लेकर उन्होंने कहा कि ये पिक्चर देखकर एकदम राष्ट्र के प्रति जो भाव होना चाहिए वो बहुत शानदार ढंग से दिखाया है और हिंदू मुस्लिम के प्रति जो भाईचारा होना उस विषय को लास्ट में लेकर आए हैं. नाइस मैसेज फॉर इंडिया एंड पाकिस्तान. 

हेमा मालिनी ने कहा-70 और 80 के दशक की याद आ गई

हेमा ने आगे कहा कि बहुत ही अच्छा लगा, जो उम्मीद थी वैसी ही है फिल्म. बहुत इंटरेस्टिंग है. ऐसा लग रहा था कि 70 और 80 के दशक की उस जमाने की फिल्म के जैसा एक दौर है. एक्ट्रेस ने इसके साथ ही अनिल शर्मा और सनी देओल की भी तारीफ की. उन्होंने कहा अनिल शर्मा जी ने बहुत खूबसूरत डायरेक्शन किया है और सनी बहुत शानदार है. उत्कर्ष ने भी बहुत सुंदर एक्ट किया है. यह भारत और पाकिस्तान के लिए एक अच्छा संदेश है. 

ये भी पढ़ें- Gadar 2 का कमाल, लाया परिवार को साथ, Hema Malini की बेटियां पहली बार सौतेले भाई Sunny और Bobby को बांधेंगी राखी?

सनी देओल की हेमा मालिनी ने की तारीफ

इसके साथ ही हेमा मालिनी ने तारा सिंह और सकीना की सुपरहिट जोड़ी को लेकर कहा कि बहुत अच्छा लगा. 22 साल बाद भी दोनों बहुत ही सुंदर लग रहे हैं, बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने गानों की भी तारीफ की और आखिर में कहा कि यह एक अच्छी फिल्म है.

रक्षाबंधन पर सौतेली बहनों से मिलेंगे सनी

आपको बता दें कि फिल्म के प्रीमियर पर सनी देओल, बॉबी देओल और उनकी दोनों सौतेली बहनों ईशा और अहाना को एक साथ देखा गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. वहीं, खबरें आ रही हैं कि पहली बार ईशा और अहाना सनी बॉबी को रक्षा बंधन पर राखी बांध सकती हैं. 

गदर 2 ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स

गदर 2 सनी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था और गदर 2 इसके 22 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म ने आते ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. फिल्म में सनी तारा सिंह के रोल में नजर आए हैं और अमीषा पटेल सकीना के किरदार में दिखाई दी हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement