बॉलीवुड
अनिल कपूर(Anil Kapoor) के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. लोग उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल पर सवाल उठा रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
अनिल कपूर(Anil Kapoor) के बेटे और एक्ट्रेस सोनम कपूर(Sonam Kapoor) के भाई हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2016 में आई फिल्म मिर्जया(Mirzya) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ सैयामी खेर(Saiyami Kher) नजर आई थीं. हर्षवर्धन की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. बॉलीवुड में आए हुए उन्हें आठ साल बीत चुके हैं,लेकिन उसके बाद भी उन्हें अपने पिता अनिल कपूर की तरह पहचान हासिल नहीं हुई है. वहीं, उन्हें एक एक्टर के तौर पर भी बहुत कम लोग जानते हैं. इन सभी के बीच हर्षवर्धन को हाल ही में कुछ यूजर्स ने ट्रोल किया है और उनकी लग्जरी लाइफ पर सवाल उठाए हैं. जिसके बाद एक्टर ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
दरअसल, हाल ही में एक्स(ट्विटर) पर एक यूजर ने उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाए हैं. इस यूजर ने हर्षवर्धन को बुरे भले शब्द कहे और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है. जिसके बाद एक्टर ने उस यूजर की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए जवाब दिया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- इन 18 स्टार किड्स ने साथ में किया फिल्मों में डेब्यू, कुछ बने सुपरस्टार
हर्षवर्धन ने यूजर को दिया जवाब
हर्षवर्धन ने लिखा, 'मैं आपकी फिल्में कहां देख सकता हूं? आपने कितनी की हैं? मैंने रे थार, भावेश जोशी और एके वर्सेस एके, मिर्जिया...आप कौन हैं? एक लूजर, जो ट्विटर पर कड़वाहट फैला रहा है, जिसने अरब के पैसे से अमीर बनने के बाद शहर का सपोर्ट करना शुरू कर दिया.
Where can I watch your films ? How many have you done ? I’ve done Ray thar bhavesh joshi and Ak vs ak , mirzya .. who are you ? An irrelevant loser who’s bitter on twitter who started supporting city once they got Rich with Arab money .. https://t.co/2VikQBa2dB
— Harsh Varrdhan Kapoor (@HarshKapoor_) April 18, 2024
ये भी पढ़ें- Anil Kapoor ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक? डिलीट कर दिए सारे पोस्ट, बेटी Soonam हुईं शॉक्ड
लोगों ने किए कमेंट
एक्टर के इस पोस्ट के बाद लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- गिना तो ऐसे रहा है, जैसे मेरिट पर ऑडिशन दिया है. नेपोटिज्म. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- आप इन लोगों से ऊपर हैं भाई, जितना ज्यादा आप इन लोगों के साथ जुड़ेंगे उतना ज्यादा अपना टाइम बर्बाद करेंगे.
यहां से शुरू हुई हर्षवर्धन की ट्रोलिंग
बता दें कि इस भिड़ंत की शुरुआत हर्षवर्धन तब हुई जब, उन्होंने फुटबॉल टीम मैनचेस्टर सिटी की क्रिटिसाइज करते हुए एक पोस्ट शेयर किया थी. जिसमें उन्होंने पोंजी स्कीम से तुलना की. इसके बाद वो लगातार ट्रोल होने लगे और ट्रोल्स कहने लगे कि कभी तो एक सही फिल्म करले, कब तक अपने बाप के पैसे पर स्नीकर्स खरीदता रहेगा.
DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.