Advertisement

Happy Raksha Bandhan: सनी देओल से अक्षय कुमार तक, बॉलीवुड स्टार्स ने बहनों संग यूं मनाया त्योहार

Happy Raksha Bandhan: आज भाई बहनों के खास त्योहार को बॉलीवुड सितारों ने भी बेहद स्पेशल तरीके से मनाया है और सोशल मीडिया पर ढ़ेर सारे पोस्ट शेयर किए हैं.

Latest News
Happy Raksha Bandhan: सनी देओल से अक्षय कुमार तक, बॉलीवुड स्टार्स ने बहनों संग यूं मनाया त्योहार

Bollywood Stars Raksha Bandhan: बॉलीवुड स्टार्स ने मनाया रक्षाबंधन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज देश भर में रक्षा बंधन (Happy Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपना प्यार जाहिर करती हैं और भाई भी बहनों की रक्षा करने का वादा करते हैं. वहीं, इस दिन को सनी देओल (Sunny Deol) से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक बॉलीवुड के कई स्टार्स ने स्पेशल तरीके से मनाया और सभी ने सोशल मीडिया पर अपने सेलीब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इस तस्वीरों के साथ- साथ उन्होंने बहनों के लिए के लिए मैसेज लिखा है और फैंस को भी शुभकामनाएं भेजी हैं.

सनी देओल ने रक्षा बंधन के मौके पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी में कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो अपने फैंस से राखी बंधवाते दिख रहे हैं और स्कूल के बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

परिणीति चोपड़ा ने अपने दोनों भाइयों के साथ फोटो शेयर करते हुए रक्षाबंधन की बधाइयां दी है. उन्होंने भाइयों के लिए प्यारा मैसेज भी भेजा है. जिसमें लिखा है- 'मेरे बच्चे पहले और फिर भाई, मेरे दोस्त पहले फिर सिबलिंग्स, पहले सोलमेट फिर रक्षा करने वाले'.

ये भी पढ़ें- Mamata Banerjee ने Amitabh Bachchan को बांधी राखी, 'भाई' के लिए यूं मांगा भारत रत्न

अक्षय कुमार ने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर शेयर की है और लिखा- 'जे तू मेरे नाल है ते ज़िंदगी विच सब चंगा. मेरी बहन, पहले दिन से मेरी ताकत है. Happy #RakshaBandhan'.

सारा अली खान ने अपने पूरे परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें इब्राहिम, तैमूर, जेह, सैफ, करीना, सोहा और उनकी बेटी इनाया भी दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं.

ये भी पढ़ें- फैंस के चहेते हैं बॉलीवुड के ये भाई- बहन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन पर बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वो फर्श पर बैठकर बहन से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ उनकी डॉगी भी नकल करती नजर आ रही है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

संजय दत्त ने अपनी बहनों प्रिया और नम्रता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए रक्षाबंधन सेलीब्रेट किया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर ने अपनी बहनों के साथ फोटो शेयर की है और तस्वीर में उनकी कलाई पर कई राखियां बंधी नजर आ रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement