Advertisement

Mika Singh Birthday: जब Rakhi Sawant को किस कर बुरा फंसे थे सिंगर, कई और विवादों से रहा है नाता

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर Mika Singh आज अपना 45वां बर्थडे मना रहे हैं. हिट गानों के साथ उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा रहा है.

Mika Singh Birthday: जब Rakhi Sawant को किस कर बुरा फंसे थे सिंगर, कई और विवादों से रहा है नाता

Mika Singh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड से लेकर पंजाबी इंडस्ट्री तक, सिंगर मीका सिंह ने अपनी अलग पहचान बना ली है. मीका आज आपना  45 वां बर्थडे मना रहे हैं. वैसे तो मीका अपने हिट गानों के लिए जाने जाते हैं पर उनके नाम कई विवाद भी जुड़े हुए हैं. मीका पर हिट एंड रन केस, मॉडल से छेड़छाड़, डॉक्टर को थप्पड़ मारना, बिपाशा बसु और राखी सावंत को किस करना, कस्टम ड्यूटी चोरी, कबूतरबाजी जैसे कई आरोप लग चुके हैं. 

राखी सावंत को जबरन किया था किस 

साल 2006 में मीका ने राखी सावंत को अपनी बर्थडे पार्टी में जबरदस्ती किस कर लिया था. मीका की इस हरकत से राखी हैरान रह गईं. इस मामले को लेकर राखी कोर्ट तक पहुंच गईं. उन्होंने मीका पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था. काफी समय तक ये विवाद मीडिया में बना रहा पर वक्त के साथ मामला भी ठंडा पड़ गया. फिलहाल मीका और राखी इस विवाद को भूल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: राखी सावंत से जुड़े इस सवाल पर भड़के Mika Singh, कमरे में बुलाकर रिपोर्टर से की बदसलूकी!

बिपाशा बासु को भी कर चुके हैं किस 

कपिल शर्मा के शो के बाद मीका सिंह ने बिपाशा के साथ एक तस्वीर शेयर की और दावा किया कि बिपाशा ने उन्हें किस किया. हालांकि इस बात से बिपाशा काफी नाराज हो गई थीं. उन्होंने तब साफ किया था कि बताया कि मीका को किस उन्होंने नहीं बल्कि शो पर दादी यानी अली असगर ने किया था. 

हिट एंड रन केस में फंस चुके हैं मीका

मीका सिंह हिट एंड रन केस में फंस चुके हैं. साल 2014 में मीका सिंह पर एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने का आरोप लगा था. इस दौरान ऑटो में बैठे पैसेंजर्स को चोट आई थी. तब मीका ने कहा था कि वो गाड़ी नहीं चला रहे थे.  

ये भी पढ़ें: VIDEO: बिन बुलाए शादी में घुस गए Mika Singh, स्टेज पर चढ़कर शुरू कर दिया गाना

मीका पर लगा टैक्स चोरी का आरोप 

साल 2013 में सिंगर पर कस्टम टैक्स चोरी का भी आरोप लगा था. मीका जब बैंकॉक से मुंबई वापस लौट रहे थे तो उनके पास सीमा से अधिक विदेशी मुद्रा थी. मीका सिंह को मुंबई एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. 

आपत्त‍िजनक तस्वीरें भेजने का लगा था आरोप

मीका पर एक ब्राजीलियन युवती ने आपत्त‍िजनक तस्वीरें भेजने का भी आरोप लगा था. इस मामले में दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में लिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement