Advertisement

बर्थडे पर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक होते दिखे Hrithik Roshan, सबा अजाद ने शेयर किया Kissing Video

Hrithik Roshan के बर्थडे के मौके पर गर्लफ्रेंड Saba Azad ने बेहद खास पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में एक रोमांटिक वीडियो भी है.

Latest News
बर्थडे पर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक होते दिखे Hrithik Roshan, सबा अजाद ने शेयर किया Kissing Video

Happy Birthday Hrithik Roshan, Saba Azad

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Birthday) आज अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की शुभकामनाएं भेजी हैं. अभिनेता को सबसे खास विश गर्लफ्रेंड सबा अजाद (Saba Azad) से मिली है. सबा ने ऋतिक के लिए बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है. सबा ने ऋतिक को 50वें साल की बधाई देते हुए एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कपल किस (Hrithik Roshan Saba Azad Kissing Video) करता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो के जरिए सबा ने ऋतिक से अपन दिल की बात भी कही है.

सबा आजाद ने ऋतिक रोशन के साथ अपना एक हॉलिडे वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कैमरे को सेल्फी मोड में पकड़कर गर्लफ्रेंड के साथ बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं. ये वीडियो यूरोप के किसी शहर में लिया गया मालूम होता है. इस वीडियो में ऋतिक कैमरे को ऊपर नीचे करते हैं और फिर वीडियो में दोनों Kiss करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों खास मौके पर घूमने निकल गए हैं. वीडियो में बॉलीवुड के इस नए कपल की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. यहां देखें वायरल हो रहा सबा और ऋतिक का ये वीडियो- ये भी पढ़ें- सलमान, ऋतिक और Tiger को गुटखे का प्रचार करना पड़ा भारी, 3 पूर्व क्रिकेटर्स समेत भेजा गया नोटिस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

सबा आजाद ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं. उन्होंने लिखा- 'सूरज के 50 चक्कर और तुम्हारी ये राइड कितनी शानदार रही. ये उन आने वाले 100 और दिनों के नाम जिनमें तुम अपने अंदाज में प्यार को चुनोगे. हैप्पी बर्थडे माय लव, तुम रोशनी हो'. सबा के इस पोस्ट पर कई फैंस ऋतिक को विश करते दिखाइ दे रहे हैं. कई लोगों को सबा का ऋतिक रोशन को बर्थडे विश करने का अंदाज भा रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement