Advertisement

Hanuman Jayanti पर सामने आया Adipurush का नया पोस्टर, 'भगवान हनुमान' का लुक हुआ रिवील

Hanuman Jayanti के मौके पर Adipurush के मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है. इस फिल्म में Devdatta Gajanan Nage भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं.

Hanuman Jayanti पर सामने आया Adipurush का नया पोस्टर, 'भगवान हनुमान' का लुक हुआ रिवील

Hanuman Jayanti: Adipurush Poster

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज देशभर में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) मनाया जा रहा है. इस मौके पर आदिपुरुष (Adipurush) के मेकर्स ने बजरंग बली का पोस्टर रिलीज किया है. इस फिल्म में देवदत्त नागे (Devdatta Gajanan Nage as Hanuman) बजरंग बली का किरदार निभा रहे हैं. इससे पहले रामनवमी (Ramnavmi) के मौके पर मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया था जिसमें प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) को राम सीता के अवतार में देखा गया.

ओम राउत के डायरेक्शन में बन रही फिल्म आदिपुरुष इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म के मेकर्स ने  हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर प्रभु श्री राम के परम भक्त का पोस्टर आज रिलीज किया है. इसमें देवदत्त नागे को श्री बजरंग बली के रूप में दर्शाया गया है. ये पोस्टर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्म के पोस्टर ने हनुमान जन्मोत्सव के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: Adipurush Poster: Ram Navami पर सामने आया फिल्म का नया पोस्टर, राम-सीता के लुक में नजर आए Prabhas और Kriti

इस पोस्टर को शेयर करते हुए देवदत्त नागे ने कैप्शन में लिखा 'श्री राम के भक्त और रामकथा के प्राण...जय पवनपुत्र श्री हनुमान.'

बता दें कि आदिपुरुष 16 जून 2023 को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे पहले रामनवमी पर एक और पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें प्रभास और कृति सेनन को राम सीता के अवतार में देखा गया.

ये भी पढ़ें: Adipurush Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी Prabhas-Kriti Sanon की फिल्म, मेकर्स ने खास अंदाज में किया एलान

फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नण भाषाओं में भी लोग देख सकेंगे. इसके साथ इसे आईमैक्स और 3डी वर्जन में भी रिलीज किया जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement