Advertisement

इस इंडियन सिंगर की दीवानी हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir, फोटो शेयर कर कही ये बात

हानिया आमिर (Hania Aamir) ने हाल ही में इंडियन सिंगर के लंदन कॉन्सर्ट की तस्वीरें शेयर की हैं. इस दौरान एक्ट्रेस कॉन्सर्ट में सिंगर के साथ स्टेज पर एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं.

Latest News
इस इंडियन सिंगर की दीवानी हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir, फोटो शेयर कर कही ये बात

Diljit Dosanjh, Hania Aamir

Add DNA as a Preferred Source

हानिया आमिर (Hania Aamir) पाकिस्तान की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. हानिया के पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं. लोग उनके शो को देखना काफी पसंद करते हैं. वह सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं. बीते दिनों हानिया इंडियन सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के लंदन कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने हानिया का खूब सम्मान किया था और उनके लिए गाना भी गाया था. वहीं, अब एक्ट्रेस ने कॉन्सर्ट की कुछ फोटोज शेयर की हैं. 

दरअसल, हानिया ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर दिलजीत दोसांझ के लंदन कॉन्सर्ट की तस्वीरे शेयर की हैं. इन तस्वीरों में हानिया दिलजीत के साथ उनकी परफॉर्मेंस को एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही दिलजीत ने हानिया के लिए स्टेज पर अपना सबसे पॉपुलर गाना लवर भी गाया. इन तस्वीरों में हानिया के दोस्त भी उनके साथ नजर आ रहे हैं और वह उनके साथ मिलकर इस कॉन्सर्ट को एंजॉय कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- RRR के गाने 'नाटू नाटू' पर पाक एक्ट्रेस Hania Aamir ने किया शानदार डांस, Video देख झूम उठेंगे आप

हानिया ने दिलजीत के लिए कही ये बात

इन फोटो को शेयर करते हुए हानिया ने कैप्शन में लिखा- होना नी मैं रिकवर, क्या रात थी, वह जादू. प्यार, रिस्पेक्ट, सोल, बेदाग दिलजीत दोसांझ सिर्फ एक ही दिल है, कितनी दफा जीतोगे. प्यार और सिर्फ प्यार. पूरी टीम अमेजिंग. इतनी सारी खूबसूरत सोल से मिलना सम्मान की बात है. सचमुच यादगार. आपके सभी प्यार और गर्मजोशी के लिए धन्यवाद. सोनाली सिंह प्यार और दुआ @kreposit क्षणों को कैद करने के लिए धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी हसीना के दीवाने हैं Diljit Dosanjh! कॉन्सर्ट में सबके सामने बताया 'Lover'

फैंस ने किए कमेंट

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद हानिया के पोस्ट पर कई पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने भी कमेंट किया. पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने फायर इमोजी, लव इमोजी कमेंट किया है. वहीं, एक यूजर ने लिखा- दिलजीत आपके फैन हो गए. तीसरे यूजर ने लिखा- दो सुपरस्टार एक ही फ्रैम में. 

पाकिस्तानी फैन को जूते गिफ्ट करना दिलजीत को पड़ा था भारी

बता दें कि बीते दिनों दिलजीत दोसांज ने अपने मैनचेस्टर कॉन्सर्ट के दौरान अपने पाकिस्तानी फैन को जूते गिफ्ट में दिया था. जूते देते हुए दिलजीत ने कहा था कि सरहदें तो पॉलिटिशियन्स ने बनाई हैं, हमारे लिए तो पाकिस्तान, हिंदुस्तान एक ही है. जिसके कारण सिंगर बुरी तरह से ट्रोल हुए थे. हालांकि इसके बाद दिलजीत ने सफाई दी थी. बता दें कि 26 अक्टूबर से दिलजीत पूरे भारत का दौरा करेंगे और दिल्ली से वह अपने दिल लुमिनाटी टूर की शुरुआत करेंगे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement