Advertisement

Halloween 2022: Katrina Kaif ने बदल डाला अपना पूरा लुक, Photos देखकर पहचान नहीं पाएंगे!

Halloween 2022: हैलोवीन पर Katrina Kaif ने जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेंशन दिखाते हुए अपना पूरा लुक ही बदल डाला है. कई लोग तो उन्हें पहचान ही नहीं पाए हैं.

Latest News
Halloween 2022: Katrina Kaif ने बदल डाला अपना पूरा लुक, Photos देखकर पहचान नहीं पाएंगे!

Katrina Kaif Harley Quinn Look On Halloween: कटरीना के लुक ने चौंकाया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हैलोवीन का (Halloween 2022) का वक्त चल रहा है और ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सभी को चौंका दिया है. कटरीना इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फोन भूत' (Phone Bhoot) के प्रमोशन में बिजी हैं और इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. उन्होंने इस पोस्ट में अपना गजब का ट्रांस्फॉर्मेशन दिखाया है. इस ट्रांस्फॉर्मेशन की तस्वीरें देख कई लोग तो कटरीना को पहचान ही नहीं पाए हैं.

दरअसल, कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वो ऐसे लुक में दिखाई दे रही हैं जैसे वो पहले कभी नहीं नजर आईं. कटरीना ने अपने बालों को ब्लॉन्ड किया है और चेहरे पर रेड लिप्स्टिक के साथ भयानक मेकअप लगाया हुआ है. इसके अलाव वो अजीबो-गरीब कपड़े पहने भी दिखाई दे रही हैं. इस लुक के साथ वो एक मेटल का बेसबॉल बैट जैसा कुछ हाथ में लिए नजर आ रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

ये भी पढ़ें- Phone Bhoot: कैटरीना को देख विक्की ने कह दिया 'भूतनी', फैंस शॉक्ड!

कटरीना ने इस लुक के लिए अपने बालों को नीले और लाल रंग से कलर भी कया हुआ है. वहीं, एक्ट्रेस का ये लुक DC कॉमिक बुक के कैरेक्टर Harley Quinn से इंस्पायर्ड है जिसके बारे में उन्होंने कैप्शन में बताया है. उन्होंने कैप्शन में हैशटैग के जरिए बताया है कि ये उनका हैलोवीन लुक है. कटरीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. कई फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज ने ये माना है कि उनका ये लुक इंप्रेसिव और इसमें वो पहचान में भी नहीं आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif ने खोला रोमांटिक Bedroom Secret, Vicky Kaushal करते हैं ये काम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement