बॉलीवुड
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर वॉर ड्रामा ग्राउंड जीरो (Ground Zero) ने दूसरे दिन थोड़ी बढ़त बनाई है. फिल्म ने दो दिनों में ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है.
Ground Zero Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर वॉर ड्रामा ग्राउंड जीरो (Ground Zero) 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लेकिन फिल्म को मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है. फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर खराब रही है. हालांकि दूसरे दिन मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसने शनिवार के दिन थोड़ी बढ़त बनाई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के दो दिनों के कलेक्शन पर.
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ग्राउंड जीरो ने अपने दूसरे दिन 1.90 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस तरह से ग्राउंड जीरो ने दो दिनों में कुल 3.05 करोड़ की कमाई कर ली है. पहले सप्ताह में फिल्म का कलेक्शन 4 से 5 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शनिवार को औसतन 11.40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 5.60 रही. दोपहर में यह 14.99 प्रतिशत रही और शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 13.62 प्रतिशत रही. शुक्रवार की तुलना में फिल्म ने ऑक्यूपेंसी में मजबूती दिखाई है.
यह भी पढ़ें- Ground Zero Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही निकला इमरान हाशमी की फिल्म का दम, ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई
वहीं, ग्राउंड जीरो की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 और सनी देओल की फिल्म जाट के साथ हुई है. जहां अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कमाई भी वीकेंड पर अच्छी हो रही है. वहीं, दूसरी ओर जाट की कमाई में गिरावट है. दोनों ही फिल्मों का असर इमरान की ग्राउंड जीरो पर पड़ा है. वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म सप्ताह के दिनों में कैसा परफॉर्म करेगी.
यह भी पढ़ें- Ground Zero Review: कश्मीर की कितनी हकीकत बयां कर पाई इमरान हाशमी की फिल्म, थिएटर जाने से पहले पढ़े रिएक्शन
वहीं, डीएनए के साथ इंटरव्यू के दौरान इमरान ने इस बात पर विचार किया कि बॉलीवुड को भारी नुकसान क्यों उठाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, '' बॉलीवुड वो इंडस्ट्री है जो आसान टारगेट रहा है और हमेशा आलोचना के लिए खुला रहता है. यह हमेशा चर्चा का विषय रहा है, लेकिन यह चक्रीय है. यह 80 के दशक में हुआ था, जब वीएचएस हुआ था और साउथ इंडस्ट्री में उछाल आया था.
इस बीच एक्टर ने बॉलीवुड की रीसेट किए जाने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, '' अगर आप एक फैमिली को फिल्म देखने के लिए ले जाते हैं, तो आप 1000 रुपये खर्च करते हैं और आम आदमी के पास हर सप्ताह ऐसा करने के लिए इतने पैसे नहीं होते हैं. वह दिवाली या ईद या किसी अन्य त्योहार के लिए मौसम में बाहर निकल सकता है. इसलिए फिल्में ऐसे सप्ताह के दौरान काम करती हैं, लेकिन जब आपके पास 99 रुपये में फिल्में होती हैं, तो वे बिक जाती हैं. इसलिए भारत एक मूल्य संवेदनशील बाजार है और हमें यह समझना होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.