Advertisement

Govinda ने हॉस्पिटल से शेयर किया हेल्थ अपडेट, बताया अब कैसी है हालत

मंगलवार की सुबह बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) ने खुद को गलती से गोली मार ली थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, अब एक्टर ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है.

Latest News
Govinda ने हॉस्पिटल से शेयर किया हेल्थ अपडेट, बताया अब कैसी है हालत

Govinda

Add DNA as a Preferred Source

मंगलवार की सुबह बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) को आईसीयू में भर्ती कराया गया. दरअसल, एक्टर ने घर पर अपनी बंदूक की जांच के दौरान खुद को गलती से पैर में गोली मार ली थी. इसके बाद से वह CRITI केयर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया गया. अस्पताल पहुंचने के बाद एक्टर की गोली निकाल दी गई थी और उनकी स्थिति भी स्थिर है. इस बीच एक्टर ने भी अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने फैंस के लिए एक ऑडियो मैसेज शेयर किया है.

यह भी पढ़ें- Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ICU में कराया गया भर्ती

गोविंदा ने दिया हेल्थ अपडेट

गोविंदा ने हॉस्पिटल से पहला मैसेज शेयर किया है. उन्होंने एक ऑडियो मैसेज शेयर करते हुए कहा, '' आप सब लोगों के आशीर्वाद और मां बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा के कारण से, जो गोली लगी थी, वो अब निकाल दी गई है. आप सब लोगों की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- शादीशुदा Govinda के इन हसीनाओं संग थे अफेयर के चर्चे! इस एक्ट्रेस के चक्कर में तोड़ी थी सगाई

गोविंदा को लगी थी गोली

मुंबई पुलिस के मुताबिक आज सुबह गोविंदा को पैर में गलती से खुद की रिवॉल्वर से गोली लगने के बाद पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह पूरा मामला मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब का है. इस मामले में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई से फोन पर बात की और बताया कि,'' गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर वापस अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और बंदूक चल गई, जो उनके पैर में लगी. डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत स्थिर है. हालांकि अभी भी वह अस्पताल में भर्ती हैं. मुंबई पुलिस के अधिकारी ने भी पुष्टि की थी कि गोविंदा अभी ठीक हैं और चोट गंभीर नहीं है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement