बॉलीवुड
Govinda और Sunita के बीच अब सबकुछ ठीक है. कुछ समय पहले उनके तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब सुनीता ने खुद बताया है कि वो अलग नहीं हो रहे हैं.
सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) बीते काफी समय से अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि तलाक को लेकर चर्चा में हैं. अक्सर उनके अफेयर को लेकर खबरें सामने आती रही हैं. वहीं कुछ दिनों पहले कहा गया कि वो और सुनीता शादी के 37 साल बाद अलग हो रहे हैं. इसके बाद ये भी कहा गया था कि गोविंदा खुद से 31 साल छोटी एक मराठी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. अब सुनीता ने तलाक की खबरों को लेकर बातें साफ कर दी हैं और खुलकर इसपर बात की है.
सुनीता आहूजा ने गोविंदा से अलगाव और तलाक के दावों के बारे में चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कहानियां केवल निराधार गपशप हैं. साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गोविंदा उनसे बहुत जुड़े हुए हैं. जूम के साथ हाल ही में इस इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा के अफेयर के खबरों का भी खारिज कर दिया. अफवाहों को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि जब तक ऐसी कोई खबर सीधे उनसे या गोविंदा से नहीं आती है, तब तक उस पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए.
सुनीता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि गोविंदा उनके बिना रह सकते हैं, न ही वह उनके बिना जीवन की कल्पना कर सकती हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वो किसी भी बेवकूफ व्यक्ति या बेवकूफ महिला के लिए अपने परिवार को कभी नहीं छोड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: Govinda-Sunita लेंगे 37 साल बाद तलाक? चीची का चल रहा 31 साल छोटी एक्ट्रेस संग अफेयर, जानें क्या है सच
बीते दिनों रेडिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा था कि गोविंदा अपनी शादी के 37 साल बाद पत्नी सुनीता से तलाक लेने जा रहे हैं. साथ ही ये भी बताया गया है कि वो खुद से 31 साल छोटी एक मराठी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. एक्ट्रेस की उम्र 30 साल बताई जा रही है. हालांकि उस एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया. अब सुनीता ने साफ कर दिया है कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है.
ये भी पढ़ें: 'मैं फिलहाल अपने...', Sunita संग तलाक पर Govinda ने कही ऐसी बात, फैंस के बीच मची खलबली
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.