Advertisement

'ये टॉक्सिक था', गोविंदा और कृष्णा अभिषेक का झगड़ा खत्म, बेटी टीना आहूजा ने अब क्यों कही ऐसी बात

Govinda की बेटी Tina ने उनके और Krushna Abhishek के बीच हुए पैचअप पर खुलकर बात की है. टीना ने बताया कि उनके पिता और कृष्णा का रिश्ता टॉक्सिक था.

Latest News
'ये टॉक्सिक था', गोविंदा और कृष्णा अभिषेक का झगड़ा खत्म, बेटी टीना आहूजा ने अब क्यों कही ऐसी बात

Govinda and Krushna Abhishek & Tina Ahuja

Add DNA as a Preferred Source

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच पारिवारिक विवाद जगजाहिर था. 7 सालों तक उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की और इंटरव्यू के दौरान अक्सर उनकी खीज सामने आती रही है, हालांकि अब दोनों फिर से एक हो गए हैं. आपसी मतभेद को भुलाकर गोविंदा और कृष्णा कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 (The Great Indian Kapil Show 2) में नजर आए थे. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और खूब मस्ती की. अब इस मामले पर गोविंदा की बेटी टीना अहूजा ने काफी कुछ कहा है.

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में टीना अहूजा ने गोविंदा और कृष्णा के रिश्ते पर बात की.  उन्होंने बताया कि ये टॉक्सिक हो गया था. टीना ने कहा 'ये एक तरह से टॉक्सिक है. मैं झूठ नहीं बोलूंगी और मैंने ये बात आरती से भी कही है. मैं हमेशा खुद को इससे दूर रखने की कोशिश करूंगी.  सच कहूं तो मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं. मैं इन सब चीजों के बारे में बात नहीं करती.'

टीना ने आगे कहा 'मुझे लगता है कि ये अब बीत चुका है और मैं इसके बारे में बार-बार बात नहीं करना चाहती. इसकी जरूरत नहीं है. चीजें अच्छी, सभ्य और सम्मानजनक हैं.'

ये भी पढ़ें: झगड़ा भूलकर Govinda ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लगाया गले, Kapil Sharma के शो में आकर देंगे सरप्राइज

वहीं पिछले हफ्ते द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 में देखा गया कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक ने एक दूसरे को गले लगाया और खूब बातें की. कृष्णा इस बात से काफी खुश थे कि उनके मामा शो का हिस्सा बने. इस एपिसोड में कृष्णा की बहन आरती सिंह भी मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें: Govinda को गोली लगने पर फूट-फूट कर रोए थे भांजे Krushna Abhishek, एक्टर ने किया खुलासा

गोविंदा के गोली लगने पर कृष्णा का बुरा था हाल
शो में गोविंदा ने खुलासा किया कि जब उन्होंने खुद को गलती से गोली मार ली थी तो कृष्णा खूब रोए थे. एक्टर ने कहा 'कुछ दिन पहले जब मुझे गोली लगी तो ये (कृष्णा) रो रहा था और अब लेग पीस पर चुटकुले सुना रहा है. ये बहुत चालाक है.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement