Advertisement

Google Doodle ने Sridevi को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, सर्च इंजन पर दिखी बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार की फोटो

श्रीदेवी(Sridevi) के 60वें जन्मदिन के मौके पर Google Doodle ने सर्च इंजन पर एक्ट्रेस की तस्वीर छापी है और जन्मदिन की बधाई दी है.

Latest News
Google Doodle ने Sridevi को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई,  सर्च इंजन पर दिखी बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार की फोटो

Sridevi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: श्रीदेवी(Sridevi) बॉलीवुड की सुपरस्टार कही जाती थीं. वह बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है. श्रीदेवी अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी काफी फेमस थीं. एक्ट्रेस का आज 60वां जन्मदिन है. श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को मीनमपट्टी, मद्रास में हुआ था. एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर कई लोगों ने उन्हें अलग अंदाज में बधाई दी है.

सभी जानते हैं कि श्रीदेवी का नाम श्री अम्मा यांगर अय्यापन था. एक्ट्रेस का नाम श्रीदेवी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में प्रोफेशनल तौर पर रखा था. श्रीदेवी ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की तमिल, तेलुगू, मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. जैसा कि आज श्रीदेवी का 60वां जन्मदिन है और उनके इस जन्मदिन के मौके पर गूगल डूडल ने बेहद अनोखे अंदाज में एक्ट्रेस को याद किया है. 

ये भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर को किसने दी थी Sridevi की मौत की मौत की खबर ?

गूगल के सर्च इंजन पर छपी श्रीदेवी की तस्वीर

दरअसल, एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर गूगल के सर्च इंजन पर श्रीदेवी की तस्वीर बनी हुई है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस डांस के पोज में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उनके चारों ओर सिनेमा की झलक दिखाई दे रही है. साथ ही उनकी सुपरहिट फिल्म नागिन का भी पोज देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें- जब बोनी कपूर ने पहली पत्नी से कहा- मैं Sridevi से प्यार करता हूं, जानें- क्या था परिवार का रिएक्शन

आपको बता दें कि श्रीदेवी पुरुष प्रधान फिल्म इंडस्ट्री में इकलौती फीमेल सुपरस्टार थीं. एक्ट्रेस अपने अभिनय से ऐसा जादू चलाया था कि आज भी लाखों लोग उनके दीवाने हैं. वहीं, साल 2018 की 24 फरवरी को दुबई में परिवार की शादी के दौरान एक्ट्रेस की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी. एक्ट्रेस के निधन ने सभी को हैरान कर दिया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement