Advertisement

Good Bye Box Office Collection: लोगों को भा गई Amitabh और Rashmika की फिल्म, पहले दिन कर डाली इतनी कमाई

Goodbye Day 1 Box Office Collection: बिग बी और Rashmika Mandanna की फिल्म रिलीज हो गई है. पहले दिन कैसी रही कमाई. पढ़ें यहां.

Latest News
Good Bye Box Office Collection: लोगों को भा गई Amitabh और Rashmika की फिल्म, पहले दिन कर डाली इतनी कमाई

Goodbye Day 1 Box Office Collection फिल्म गुडबाय 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Goodbye Day 1 Box Office Collection: मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बड़े पर्दे पर देखने लिए फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार बिग बी और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म गुडबाय ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को पहले दिन लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. सोशल मीडिया पर फिल्म के स्टार्स की जमकर तारीफ हो रही है. क्रिटिक्स ने भी गुडबाय की तारीफ की है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म पहले दिन अच्छा बिजनेस कर सकती है. फिलहाल फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं.

फिल्म गुडबाय बीते कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है. इसके ट्रेलर-टीजर को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, वहीं अब फिल्म को भी लोगों की तारीफ मिल रही है. इसी बीच फिल्म के पहले दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है. Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म शनिवार और रविवार को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है.

ये भी पढ़ें: Goodbye Official Trailer: Amitabh Bachchan बेटों के आगे फिर हुए मजबूर, रुला देगी मां के अंतिम संस्कार से जुड़ी कहानी

बता दें कि गुडबाय एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो अपने आप में काफी बिखरा हुआ है. ये भी एक आम परिवार जैसा ही है. बच्चे अपनी जिंदगी में बिजी हैं और बूढ़े मां-बाप बच्चों की राह ताकते रहते हैं. फिल्म में जब मां (नीना गुप्ता) की मौत हो जाती है तब उनके बच्चे वापस आते हैं. किसी को आखिरी वक्त के रीति- रिवाज से दिक्कत होती है, तो कोई अंतिम प्रक्रिया में भी ऑफिस का काम करता है. फिल्म में कई हंसने और भावुक करने वाले पल भी देखे गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: पायजामा के नाड़े से परेशान हुए बिग बी, फोटो देख चकराए फैंस, बोले- 'देखा लापरवाही का नतीजा'

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया है. रश्मिका मंदाना को पुष्पा की श्रीवल्ली के बाद बॉलीवुड फिल्म में देख लोग खुश हैं. फिल्म आपको हंसाती भी है और कहीं कहीं रुला भी देती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement