Advertisement

Ghoomer Box Office Collection Day 1: Gadar 2 के आगे नहीं टिक पाए Abhishek Bachchan, पहले दिन हुआ बस इतना कलेक्शन

अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) और सैयामी खेर(Saiyami Kher) स्टारर फिल्म घूमर (Ghoomer) ने अपने पहले दिन बेहद कम कलेक्शन किया है. ओपनिंग डे पर फिल्म की शुरुआत अच्छी नहीं रही है.

Latest News
Ghoomer Box Office Collection Day 1: Gadar 2 के आगे नहीं टिक पाए Abhishek Bachchan, पहले दिन हुआ बस इतना कलेक्शन

Ghoomer

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) और सैयामी खेर(Saiyami Kher) स्टारर फिल्म घूमर (Ghoomer) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन आर बाल्की(R.Balki) ने किया है. वहीं, अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म के जरिए पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. इससे पहले वह आखिरी बार ओटीटी फिल्म लूडो (Ludo) में नजर आए थे, जो कि लोगों को काफी पसंद आई थी. वहीं, अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की घूमर में परफॉर्मेंस को लेकर जमकर तारीफ हो रही है. इसके साथ ही बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर्स ने भी फिल्म घूमर और  एक खिलाड़ी के स्ट्रगल की इस कहानी को खूब सराहा है. वहीं, फिल्म को रिलीज हुए एक दिन बीत चुका है, तो चलिए जानते हैं कि अभिषेक बच्चन की फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाई है.

सभी जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पहले सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज हुई थी. इसी बीच अभिषेक बच्चन की फिल्म भी अब सिनेमाघरों में नजर आ रही है. हालांकि दो बड़े स्टार्स के बीच अभिषेक बच्चन की फिल्म कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई है. दरअसल, फिल्म ने अपने पहले दिन महज 85 लाख का कलेक्शन किया है. जो कि काफी कम है. ओपनिंग डे पर फिल्म की खराब शुरुआत देख, मेकर्स के लिए काफी चिंता की बात है. हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होने की पूरी उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Ghoomer देख बॉलीवुड सितारों समेत क्रिकेटर्स ने की अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफ, पिता और पत्नी ने भी कही ये बात  

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

वहीं, आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन फिल्म घूमर में एक पूर्व क्रिकेटर और कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस सैयामी खेर फिल्म में एक स्पिनर बॉलर के किरदार में नजर आई हैं. फिल्म की कहानी एक महिला क्रिकेटर के जीवन और स्ट्रगल पर आधारित है. फिल्म में दिखाया जाता है कि एक दुर्घटना में सैयामी खेर अपना सीधा हाथ गंवा देती हैं और उसके बाद वह अपने आपको मारने की कोशिश करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अब कभी भी भारत के लिए क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी. इसके बाद अभिषेक बच्चन कोच के तौर पर सैयामी को एक हाथ से खेलने के लिए ट्रेनिंग देते हैं और प्रेरित करते हैं. कुछ इसी स्ट्रगल की कहानी को आर बाल्की ने बड़े पर्दे पर बेहतर ढंग से पेश किया है.

ये भी पढ़ें- गदर 3 को लेकर अब सनी देओल ने भरी हामी? कैमरे के सामने कह दी ऐसी बात 

फिल्म की जमकर हो रही है तारीफ

वहीं, हाल ही में अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर की स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान तमाम बॉलीवुड सितारे और क्रिकेटर्स नजर आए थे. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है. वहीं, अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस को देखकर सितारे कायल हो गए हैं. क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, समेत कई लोगों ने खूब तारीफ की है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement