Advertisement

Ganesh Chaturthi 2023 पर शिल्पा शेट्टी के पति ने किया ऐसा काम, Photos देखकर भड़के लोग

Ganesh Chaturthi 2023 पर Shilpa Shetty अपने घर पर बप्पा को लेकर आई हैं. उनके साथ पति Raj Kundra भी नजर आए लेकिन उनकी एक गलती पर लोग ट्रोल करने लगे.

Latest News
Ganesh Chaturthi 2023 पर शिल्पा शेट्टी के पति ने किया ऐसा काम, Photos देखकर भड़के लोग

Shilpa Shetty, Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी 2023, शिल्पा शेट्टी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों देश भर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) की धूम है. हर कोई धूमधाम से अपने घर पर गणपति बप्पा को लेकर आ रहा है और नाचते- गाते हुए गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. इस त्योहार को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी खास अंदाज में मनाते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने घर गणपति बप्पा को ले आई हैं. बप्पा को घर लाते हुए शिल्पा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को देखकर कुछ लोग भड़क गए हैं.

शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है. वो पूरे परिवार के साथ जाकर बप्पा को लेने गई थीं. उन्होंने धूम धाम से बप्पा को स्थापित किया और इस दौरान कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन फोटोज में शिल्पा के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है लेकिन उनके पति राज कुंद्रा का चेहरा ही नहीं दिखाई दिया. उन्होंने पूजा के दौरान अपना पूरा चेहरा काले कपड़े से ढ़क रखा था और यही नहीं, इसके ऊपर से हुडी से सिर को कवर किया था. सामने आई तस्वीरों में राज कुंद्रा को काले कपड़े से कवर देखकर कई लोग भड़क गए हैं.

ये भी पढ़ें- फैंस की भारी डिमांड पर फिर रोमांस करेंगे Akshay Kumar और Shilpa Shetty, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल कंफर्म

Shilpa Shetty, Ganesh Chaturthi 2023

राज ने ब्राउन रंग की हुडी पहनी हुई थी और काले मास्क से चेहरा ढ़का था. हालांकि, उनकी टीशर्ट पर बप्पा की तस्वीर दिखाई दे रही थी. बप्पा को घर लाते हुए राज का काले कपड़े से चेहरा ढ़कना कई लोगों को पसंद नहीं आया है और सोशल नीडिया पर लोगों ने उन्हें खरी- खोटी सुनानी शुरू कर दी है. एक यूजर ने लिखा 'बप्पा के सामने भी मुंह क्यों छुपा रहे हो?'. बता दें कि पोर्नोग्राफी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा पपराजी के सामने आना पसंद नहीं करते हैं, यही वजह है कि वो अपना चेहरा इस तरह कवर करके रखते हैं.

ये भी पढ़ें- 40 पार कर चुकी ये 6 एक्ट्रेस हॉटनेस के मामले में यंग अभिनेत्रियों को दे रही मात, लुक देख कर आप भी बोल उठेंगे वाह!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement