Advertisement

Gandi Baat फेम Gehana Vasisth ने चुपके से कर लिया निकाह? वायरल तस्वीरों में देखें कौन है दूल्हा

गंदी बात(Gandi Baat) से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस गहना वशिष्ट(Gehana Vasisth) ने फैजान अंसारी से शादी कर ली है.

Gandi Baat फेम Gehana Vasisth ने चुपके से कर लिया निकाह? वायरल तस्वीरों में देखें कौन है दूल्हा

 Gehana Vasisth Faizan Ansari: गहना वशिष्ट फैजान अंसारी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एकता कपूर(Ekta Kapoor) की वेब सीरीज गंदी बात(Gandi Baat) रिलीज होने के बाद से काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई थी. इस सीरीज में अभिनय करने वाले कलाकारों को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी. वहीं, एक बार फिर से गंदी बात से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस गहना वशिष्ट(Gehana Vasisth) खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.  बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर गहना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं. उन्होंने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ है. वह इस दौरान मुस्लिम ब्राइडल गेटअप में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने गले में ग्रीन और गोल्डन नेकलेस, नाक में नथ और हाथों में चूड़ियां पहनी हुई हैं. इसके साथ ही उन्होंने ब्राइडल मेकअप किया हुआ है. एक्ट्रेस अपने इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस दूल्हे के बारे में जानने के लिए बेताब हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस के दुल्हे राजा फैजान अंसारी है.

ये भी पढ़ें- Kedarnath के डायरेक्टर संग दिखीं Rasha thadani और Aman Devgan, क्या बॉलीवुड में लॉन्च की है तैयारी?  

गहना के पति पेशे से हैं एक्टर

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके पति फैजान अंसारी भी नजर आ रहे हैं. वह उस दौरान ब्लैक रंग के कुर्ता में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर की टोपी पहनी हुई है. कपल की इस वायरल तस्वीर में दोनों ने एक दूसरे के गले में माला पहनाई है. कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं. खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि फैजान भी पेशे से एक एक्टर ही हैं. कपल की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है. 

Gehana Vasisth Faizan Ansari

ये भी पढ़ें-Shahid Kapoor को इस मलयालम डायरेक्टर के साथ करना था काम, फीस में कर डाली 15 करोड़ की कटौती

लाखों की संख्या में हैं गहना के फॉलोअर्स

आपको बता दें कि गहना ने वेब सीरीज गंदी बात से खूब लाइमलाइट बटोर थी. वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर ही अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement