Advertisement

Gadar 2 के विलेन मनीष वाधवा पर फैंस लुटा रहे हैं जमकर प्यार, पाकिस्तान से भी लोगों ने ढूंढ कर किए कई मैसेज

सनी देओल(Sunny Deol) की फिल्म गदर 2(Gadar 2) में विलेन का रोल निभाने वाले मनीष वाधवा(Manish Wadhwa) ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से मैसेज आ रहे हैं और लोग उनके रोल की तारीफ कर रहे हैं.

Latest News
Gadar 2 के विलेन मनीष वाधवा पर फैंस लुटा रहे हैं जमकर प्यार, पाकिस्तान से भी लोगों ने ढूंढ कर किए कई मैसेज

Gadar 2: गदर 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनी देओल(Sunny Deol) की फिल्म गदर 2(Gadar 2) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस और इसके कलाकारों में काफी एक्साइटमेंट है. यह फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है, जो कि 22 साल पहले रिलीज हुई थी. गदर के पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. वहीं, फिल्म के पहले पार्ट में अमरीश पुरी ने विलेन का रोल निभाया था, लेकिन गदर 2 में इस बार टीवी की दुनिया में अपना नाम कमा चुके एक्टर मनीष वाधवा(Manish Wadhwa) नजर आने वाले हैं. 

मनीष वाधवा ने हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में अपने गदर 2 में विलेन के रोल के बारे में बात की है. उन्होंने कहा वह अपने इस रोल को लेकर एक्साइटेड होने के साथ-साथ काफी नर्वस भी हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद लोग उन्हें महान एक्टर अमरीश पुरी से कंपेयर करने वाले हैं. क्योंकि उन्होंने गदर में अपने विलेन वाले रोल को हमेशा के लिए फेमस कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि मेरी औकात और मेरा काम उनके लेवल को छू भी नहीं सकता है. वे बहुत शानदार कलाकार थे. मैं उनके आस पास भी अगर पहुंच गया तो ये बहुत बड़ी बात होगी.

ये भी पढ़ें- Gadar 2 की 'सकीना' 21 सालों में जरा भी नहीं बदलीं, लीक हुआ फिल्म से Ameesha Patel का फर्स्ट लुक?

मनीष को पाकिस्तान से आ रहे हैं मैसेज

वहीं उन्होंने आगे फिल्म के फैंस को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि लोगों में गदर 2 को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ढूंढ-ढूंढकर मैसेज भेज रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान से भी उनके लिए मैसेज आ रहे हैं जो उन्हें लव यू सर लिख रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि चांदनी चौक पर थे, उस दौरान तीन लड़कों ने उनके पास आकर फोटो क्लिक करवाई, जो कि कराची से आए हुए थे. 

ये भी पढ़ें- Gadar 2: बेटे को गोलियों की बौछार से बचाते दिखे तारा सिंह, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे ने खड़े किए फैंस के रोंगटे

कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं मनीष

वहीं, मनीष ने सनी देओल की तारीफ की और कहा कि वे एक अच्छे टीम प्लेयर हैं और वे अपने साथ साथ पूरी टीम के परफेक्शन को लेकर सोचते हैं. उनके काफी कुछ सीखा.आपको बता दें कि मनीष टीवी का जाना माना चेहरा है. वो कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं. उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य, सिया के राम, इस प्यार को क्या नाम दूं, देवों के देव महादेव जैसे शोज किए हैं. इसके साथ ही कई फिल्मों में भी अभिनय किया है. वहीं वह गदर 2 में अपने विलेन के रोल से सभी को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं.

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है. वहीं हाल ही में सनी देओल गोल्डन टेंपल माथा टेकने के लिए पहुंचे थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement