Advertisement

Sunny Deol को मिली राहत, बैंक ने वापस लिया Sunny Villa के ई-ऑक्शन का नोटिस, जानें क्या है वजह

सनी देओल(Sunny Deol) को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि उनका जुहू वाला विला नीलाम होने जा रहा है, जिसको लेकर बैंक ने नोटिस जारी किया था. हालांकि वह अब वापस ले लिया गया है.

Latest News
Sunny Deol को मिली राहत, बैंक ने वापस लिया Sunny Villa के ई-ऑक्शन का नोटिस, जानें क्या है वजह

Sunny Deol: सनी देओल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनी देओल(Sunny Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म गदर 2(Gadar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है. यह फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. जहां सनी देओल अपनी इस फिल्म के सक्सेस से काफी खुश है. वहीं उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खबर लगातार मीडिया में छाई हुई है. दरअसल, दो दिन पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें उन्होंने सनी देओल के 56 करोड़ के लोन का खुलासा किया था. इसके साथ ही सनी देओल के जुहू वाले बंगले सनी विला को नीलाम करने का नोटिफिकेशन भी दिया था. वहीं, अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक और नोटिफिकेशन जारी किया है और उन्होंने सनी देओल के जुहू वाले बंगले के ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है. उन्होंने उस नोटिस की वजह एक टेक्निकल इश्यू बताई है. बता दें कि शनिवार के दिन बैंक ने एक्टर के सनी विला की नीलामी का एक एड निकाला था और उसमें बताया गया था कि सनी ने 56 करोड़ का बड़ा लोन लिया है. इस लोन के लिए एक्टर ने अपना जुहू वाला सनी विला को मॉर्गेज पर दिया था. जिसके गैरेंटर एक्टर के पिता धर्मेंद्र हैं. 

ये भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office Collection Day 10: Sunny Deol ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड, संडे को भी की ताबड़तोड़ कमाई

जल्द होगा अमाउंट का भुगतान

वहीं, बैंक ने जिसके बाद अपने लोन और ब्याज को वसूलने के लिए एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने के लिए नोटिस जारी किया था. जिसके बाद 25 सितंबर को इसका ऑक्शन रखा गया था और विला की कीमत करीब 51.43 करोड़ रखी गई थी. वहीं,  इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सनी देओल की टीम ने इसे सुलझाया और उन्होंने बैंक से संपर्क कर एक से दो दिनों में सारे अमाउंट का भुगतान करने की बात कही. 

ये भी पढ़ें- Gadar 2 के जबरदस्त सक्सेस के बीच Sunny Deol की खुशियों को लगा ग्रहण, नीलाम होगा Sunny Villa

फिल्म 400 करोड़ से कुछ ही दूर

वहीं, आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रविवार के दिन भी जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने अपने 10वे दिन 377 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद सनी देओल की यह फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. वहीं, फिल्म 400 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है. यह फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है, जो कि 22 साल बाद सिनेमाघरों में वापस से लौटी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement