Advertisement

Gadar 2: मुश्किलों में पड़ी फिल्म, Sunny Deol और Ameesha Patel के इस रोमांटिक सीन को लेकर मचा बवाल

Sunny Deol और Ameesha Patel की मच अवेटेड फिल्म Gadar 2 रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के एक रोमांटिक सीन को लेकर गुरुद्वारा कमेटी ने आपत्ति जताई है. इसपर डायरेक्टर Anil Sharma ने चुप्पी तोड़ी है.

Gadar 2: मुश्किलों में पड़ी फिल्म, Sunny Deol और Ameesha Patel के इस रोमांटिक सीन को लेकर मचा बवाल

Gadar 2 Sunny Deol Ameesha Patel

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है. फैंस इसकी रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं मेकर्स ने फिल्म को हिट कराने के लिए इसके पहले पार्ट को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज कर दिया है. इसी बीच अपकमिंग फिल्म को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. जी हां, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म के एक सीन की शूटिंग गुरुद्वारे के परिसर में किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. जानते हैं क्या है पूरा मामला.

इसी साल अगस्त में रिलीज होने वाली गदर 2 अब मुश्किलों में फंस गई है. सनी देओल और अमीषा पटेल के बीच फिल्माए गए फिल्म के एक सीन को एक गुरुद्वारे में फिल्माया गया था जिससे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) नाराज हो गई और उन्होंने इसपर आपत्ती जताई. दरअसल सीन का एक बीटीएस वीडियो सामने आया था जिसमें में देखा गया कि दोनों स्टार्स एक गुरुद्वारे में बाहों में बाहें डाले हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी रोमांटिक सीक्वेंस को धार्मिक स्थल पर शूट करने पर एसजीपीसी ने आपत्ति जताई है.

एसजीपीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'हमने गदर 2 के आपत्तिजनक सीन को गुरुद्वारा साहिब की सीमा के भीतर शूट करने पर कड़ी आपत्ति जताई.' मामला बढ़ता देख फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने इसपर सफाई पेश की और ट्वीट कर लिखा 'गदर 2 की चंडीगढ़ में गुरुद्वारा साहब में हुई शूट को लेकर कुछ गलतफहामी कुछ मित्रों के मन में हुई..उसको लेकर मेरा स्पष्ठीकरण सामने है..'सब धर्म संभव, सब धर्म सद्भाव' यही शिक्षा पाई है मैंने और यही है हमारी गदर 2 की यूनिट का मंत्र.'

ये भी पढ़ें: Gadar 2 की 'सकीना' 21 सालों में जरा भी नहीं बदलीं, लीक हुआ फिल्म से Ameesha Patel का फर्स्ट लुक?

बयान के मुताबिक, लीक हुई फुटेज एक निजी फोन से ली गई है और सीन को सही तरीके से एडिट नहीं किया गया है. फिलहाल उनके इस ट्वीट पर गुरुद्वारा कमेटी ने कुछ नहीं कहा है पर लोग इसे लेकर फिल्म के मेकर्स और इसके स्टार्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 Starcast Fees: 'गदर 2' के लिए इतनी रकम लेकर 'तारा सिंह' बने Sunny Deol, आधी से भी कम है Amisha Patel की फीस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement