Advertisement

Gadar 2 की 'सकीना' 21 सालों में जरा भी नहीं बदलीं, लीक हुआ फिल्म से Ameesha Patel का फर्स्ट लुक?

Gadar 2 की 'सकीना' यानी एक्ट्रेस Ameesha Patel का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं.

Latest News
Gadar 2 की 'सकीना' 21 सालों में जरा भी नहीं बदलीं, लीक हुआ फिल्म से Ameesha Patel का फर्स्ट लुक?

Gadar 2, Sunny Deol, Ameesha Patel: गदर 2, सनी देओल, अमीषा पटेल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म से 'तारा सिंह' के रोल में सनी देओल का पहला लुक रिलीज किया गया है. इस फिल्म के पहले पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. वहीं, इस पोस्टर के बाद 'सकीना' यानी अमीषा पटेल का फर्स्ट लुक भी लीक हो गया है.

दरअसल, हाल ही में अमीषा पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अमीषा ऑरेंज रंग की चुन्नी और रेट्रो हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं. अमीषा कैमरे की तरफ देखकर हाई कर रही हैं और उनके पीछे सनी देओल भी बैठे दिख रहे हैं. इस वीडियो में सनी देओल 'तारा सिंह' वाले लुक में दिख रहे हैं तो अमीष पटेल भी 'सकीना' के लुक में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अमीषा को देखकर लोग कह रहे हैं कि 21 सालों बाद भी अमीषा का लुक बिल्कुल नहीं बदला है और वो उतनी ही खूबसूरत दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें- Gadar 2: आंखों में गुस्सा और हाथ में हथौड़ा लेकर फिर आया तारा सिंह, सनी देओल ने लिखा 'हिंदुस्तान जिंदाबाद'

बता दें कि 'गदर 2' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें सनी देओल हाथ में हथौड़ा लेकर गुस्से वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं. इस इस पोस्टर के साथ पुराना डायलॉग भी दिख रहा है- 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा'. ये फिल्म इसी साल 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी. बता दें कि अनिल शर्मा की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें- Gadar 2 में ऐसे दिखेंगे Sunny Deol और Ameesha Patel, रिलीज डेट के साथ वायरल हुई ये खूबसूरत Photo

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement