Advertisement

Gadar 2 का क्लाइमैक्स सीन हुआ लीक, देखें Sunny Deol ने इस बार क्या उखाड़ डाला?

Gadar 2 की शूटिंग का आखिरी वीडियो सामने आया है जिसमें Sunny Deol का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है.

Latest News
Gadar 2 का क्लाइमैक्स सीन हुआ लीक, देखें Sunny Deol ने इस बार क्या उखाड़ डाला?

Gadar 2, Sunny Deol: गदर 2 का क्लाइमैक्स सीन लीक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म को लेकर आए दिन अपडेट्स सामने आती दिख जाती हैं. वहीं, अब फिल्म का शूट पूरा हो गया है और आखिरी शूट के दिन फिल्म के क्लाइमैक्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक (Gadar 2 Climax Video Leak) हो गया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि सनी देओल फिर से धांसू एक्शन कर रहे हैं और इस बार उन्होंने हैंडपंप की जगह कुछ और ही उखाड़ डाला है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो ताबतोड़ वायरल हो रहा, जिसमें दिख रहा है कि 'गदर 2' का क्लाइमैक्स सीन शूट हो रहा है. सीन में सनी देओल ग्रीन रंग के पठानी सूट और ग्रीन साफा बांधे नजर आ रहे हैं. उनके दोनो हाथ खंभों से बंधे हुए हैं और उनके बगल में एक लड़की को भी बांधा हुआ है. वहीं, वीडियो में उनके सामने कई वर्दीधारी लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं. ये लोग सनी देओल और लड़की को सजा देने वाले हैं लेकिन अचानक सनी देओल दोनों खंभे ही उखाड़ डालते हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Gadar 2 में Sunny Deol ने 'बैलगाड़ी का पहिया' लेकर किया कारनामा, वीडियो देखकर चौंके लोग

इस वीडियो से जाहिर है कि पिछले पार्ट में 'हैंडपंप' उखाड़ने के बाद अब सनी देओल 'गदर 2' में खंभे उखाड़ते दिखाई देंगे. वहीं, इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है. कई लोग फिल्म रिलीज को लेकर काफी बेताब दिखाई दे रहे हैं. ये फिल्म इसी साल 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी. बता दें कि इस फिल्म का पहला हिस्सा फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar: Ek Prem Katha) 2001 में आया था.

ये भी पढ़ें- Gadar 2 की 'सकीना' 21 सालों में जरा भी नहीं बदलीं, लीक हुआ फिल्म से Ameesha Patel का फर्स्ट लुक?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement