Advertisement

Gadar 2 की सक्सेस पर गदगद हुए Sunny Deol के पापा Dharmendra, थिएटर में डांस करते फैंस का शेयर किया स्पेशल वीडियो

Gadar 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. फिल्म को मिल रहे प्यार से Sunny Deol के पापा Dharmendra भी काफी खुश हैं. उन्होंने थिएटर के अंदर का एक वीडियो भी शेयर किया है.

Latest News
Gadar 2 की सक्सेस पर गदगद हुए Sunny Deol के पापा Dharmendra, थिएटर में डांस करते फैंस का शेयर किया स्पेशल वीडियो

Gadar 2 Sunny Deol Dharmendra thanks fans 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो देखी जा सकती हैं जिसमें फैंस की एक्साइटमेंट (Gadar 2 response) देखने को मिल रही है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म वाकई गदर मचा रही है. इसी बीच सनी देओल के पापा और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra on Gadar 2) भी बेटे की फिल्म से काफी खुश हैं. यही नहीं उन्होंने थिएटर के अंदर डांस करते एक्साइटेड फैंस का एक वीडियो शेयर किया है.

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म गदर 2 का क्रेज शुरुआत से ही देखने को मिल रहा है. यहां तक की इसके ट्रेलर को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब के रिलीज के बाद फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दो दिनों ने फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन भी कर लिया है. गदर 2 की इस सक्सेस को देख धर्मेंद्र भी काफी खुश हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे थिएटर के अंदर लोग इसके गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो के कैप्शन में दिग्गज एक्टर ने लिखा 'आप सभी की प्यार भरी प्रतिक्रिया के लिए प्यार. गदर 2.' इस वीडियो में लोग फिल्म के हिट सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके' पर थिरकते नजर आए. 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर दिखा Sunny Deol का दम, तोड़ा पहले दिन का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ रुपये

धर्मेंद्र ने फिल्म के कलाकारों और परिवार के साथ गदर 2 की विशेष स्क्रीनिंग में देखा गया था. खास बात ये रही कि सनी देओल की मां और धर्मेंद्र की पहली पत्नी भी इस दौरान नजर आई थीं. सितारों से सजी स्क्रीनिंग में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, सुभाष घई, उर्वशी रौतेला, सनी देयोल के छोटे बेटे राजवीर देयोल, बॉबी देयोल पत्नी तान्या और अमीषा पटेल भी मौजूद रहीं.

ये भी पढ़ें: Gadar 2 के लिए एक साथ आए Sunny Bobby और सौतेली बहन Esha Deol, एक्ट्रेस ने भाई की फिल्म की रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

2 दिन में किया धांसू कलेक्शन

पहले दिन यानी 11 अगस्त को फिल्म ने 39-40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.  इस कलेक्शन के साथ सनी देओल की गदर 2 साल 2023 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. वहीं दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए है. गदर 2 को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है. इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन 45 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के दोनों दिनों का कलेक्शन मिलाकर 85 करोड़ रुपये हो गया है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़े पहले वीकेंड में पार कर लेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement