Advertisement

Gadar 2 Box Office Collection Day 3: Sunny Deol ने तोड़ा अपने दोनों दिनों का रिकॉर्ड, फिल्म ने संडे को किया जबरदस्त कलेक्शन

सनी देओल(Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2(Gadar 2) ने अपने तीसरे दिन बेहतरीन कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में संडे के दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

Latest News
Gadar 2 Box Office Collection Day 3: Sunny Deol ने तोड़ा अपने दोनों दिनों का रिकॉर्ड, फिल्म ने संडे को किया जबरदस्त कलेक्शन

Gadar 2: गदर 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनी देओल(Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2(Gadar 2), 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा(Anil Sharma) ने किया है. वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद से इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है. इसके साथ ही ऑडियंस का खूब प्यार भी मिल रहा है. वहीं, फिल्म ने अपने पहले दिन 40 करोड़ से शानदार ओपनिंग की थी. गदर 2 साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है. वहीं, फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं, आइये जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन किया है.

फिल्म ने जैसा कि अपने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि काफी शानदार था. वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. गदर 2 ने शनिवार के दिन 43.08 का कलेक्शन किया था. फिल्म को दूसरे दिन भी वीकेंड का अच्छे फायदा मिला था. वहीं अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो कि काफी शानदार है.

ये भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर दिखा Sunny Deol का दम, तोड़ा पहले दिन का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ रुपये

तीसरे दिन फिल्म ने किया जबरदस्त कलेक्शन

दरअसल, फिल्म ने अपने तीसरे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. रविवार के दिन गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 25 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने तीसरे दिन 49.50 करोड़ से लेकर 51.50 करोड़ तक की कमाई की है. फिल्म के तीनों दिनों के डाटा को देखा जाए तो गदर 2 ने अभी तक 134 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, तीसरे दिन का कलेक्शन पठान और बाहुबली के कलेक्शन से ज्यादा है. इन दोनों फिल्मों ने अपने तीसरे दिन गदर 2 से कम कमाई की थी. 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने को तैयार है Gadar 2, फिल्म को मिल रही है धांसू एडवांस बुकिंग

इन कलाकारों ने फिल्म में किया अभिनय

वहीं गदर 2 में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, सिमरत कौर, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है. बता दें कि यह गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल पार्ट है, जो कि 22 साल बाद स्क्रीन पर वापस लौटा है. गदर 2 को देख फैंस में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. वहीं, इसके साथ रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 की कमाई पर काफी असर पड़ा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement