Advertisement

Diljit Dosanjh की बढ़ी मुश्किलें, Sardaar ji 3 पर पाकिस्तानी हसीना Hania Aamir के चलते लगेगा बैन? Fwice ने जारी किया नोटिस

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) विवादों में घिर गई है, क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आई हैं. इसके कारण फिल्म के बैन की मांग उठ रही है.

Latest News
Diljit Dosanjh की बढ़ी मुश्किलें, Sardaar ji 3 पर पाकिस्तानी हसीना Hania Aamir के चलते लगेगा बैन? Fwice ने जारी किया नोटिस

Sardaar ji 3

Add DNA as a Preferred Source

रविवार की रात को दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) का ट्रेलर रिलीज किया था. इस ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की झलक देखने को मिली थी. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के फिल्म में होने के कारण अब सरदार जी 3 के बैन की मांग उठ रही है. लोग लगातार दिलजीत दोसांझ और फिल्म के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं और अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वहीं, अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अक्ष्यक्ष बीएन तिवारी ने भी सरदार जी 3 में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर दिलजीत की आलोचना की है और फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है. 

दरअसल, हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बीएन तिवारी ने दिलजीत दोसांझ के पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग काम करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की और उन्होंने कहा कि इससे भारतीयों को भावनाओं को ठेस पहुंची है. बीएन तिवारी ने कहा, '' एक पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करके दिलजीत ने भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, राष्ट्र का अपमान किया है और हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान का अपमान किया है. 

बीएन ने फिल्म के बैन की मांग की

उन्होंने आगे कहा, '' हमने सुना है कि फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही है. लेकिन अगर वे इसे रिलीज करने की प्लानिंग बनाते हैं, तो हम इसे बैन कर देंगे. फिलहाल वे इसे केवल विदेशों में रिलीज कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि दिलजीत का एक पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करना कुछ ऐसा है जिसे हम अनदेखा नहीं कर सकते. हमने सभी आने वाली फिल्मों, गानों या किसी भी अन्य तरह के प्रोजेक्ट पर सख्त बैन लगाने का आह्वान किया है. हम आज इस पर एक औपचारिक लेटर भी जारी करेंगे. दिलजीत के साथ-साथ हमने फिल्म निर्माताओं पर भी उनकी सभी आने वाली फिल्मों के संबंध में बैन लगाने का आह्वान किया है. 

बीएन तिवारी ने आगे कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने इसको लेकर सफाई मांगी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. '' हमने उन्हें एक लेटर दिया था, लेकिन टीम से कोई जवाब नहीं आया. अब हम सीधे उन पर बैन लगाएंगे. 

Fwice ने जारी किया नोटिस

वहीं, Fwice ने नोटिस जारी किया है कि फ़िल्म सरदारजी 3 अगर रिलीज हुई तो वो दिलजीत को भारत में काम नहीं करने देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें किसी भी तरह का काम न मिले, न कॉन्सर्ट, न म्यूजिक और न फ़िल्म. बता दें कि सरदार जी 3 में सिर्फ हानिया आमिर ही अकेली पाकिस्तानी कलाकार नहीं है, बल्कि इस फिल्म में चार एक्टर्स नजर आए हैं.  

बता दें कि बीते दिनों पहलगाम में 26 भारतीय टूरिस्ट की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पाकिस्तानी और भारत के बीच तनाव चल रहा है. इस घटना के बाद भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था, जिसमें भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में आतंकी कैंप को बर्बाद किया था. जिसपर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने आलोचना की थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement