Advertisement

रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई Fukrey 3, यूट्यूब पर देख सकेंगे फिल्म? यहां जानें पूरी सच्चाई

रिलीज से कुछ दिन पहले ही Fukrey 3 यूट्यूब और टेलीग्राम पर लीक हो गई. हालांकि इसमें भी एक ट्विस्ट है. बता दें कि ये फिल्म 28 सिंतबर यानी कल रिलीज होने वाली है.

Latest News
रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई Fukrey 3, यूट्यूब पर देख सकेंगे फिल्म? यहां जानें पूरी सच्चाई

 Fukrey 3

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) अब चंद घंटों में रिलीज होने वाली है. उससे पहले ही फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे फैंस हैरान रह गए हैं. फिल्म टेलीग्राम और यूट्यूब पर लीक हो गई है जिसके चलते सोशल मीडिया पर हैशटैग #फुकरे3लीक्ड ट्रेंड कर रहा है. हालांकि इसे लेकर भी एक ट्विस्ट है. जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

फुकरे 3 गुरुवार यानी 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है. 2013 में आई फुकरे, फिर 2017 में रिलीज हुई फुकरे 2 बेहद सफल रही. फिल्म का सीक्वल फुकरे 3 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. फिल्म के मेकर्स ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह को बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसी बीच फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले 'फुकरे 3 लीक' एक्स पर ट्रेंड कर रहा है. कई लोगों ने टेलीग्राम और यूट्यूब से स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया है कि फिल्म टोरेंट सहित कई प्लेटफार्मों पर लीक हो गई है.

ये भी पढ़ें: Fukrey 3 Trailer: नई सुपरपावर के साथ दिल्ली वालों को बचाएंगे फुकरे, इस बार पंकज त्रिपाठी लूट ले गए तारीफें

कुछ ट्विटर यूजर ने वेबसाइटों के मुफ्त डाउनलोड लिंक दिखाते हुए यूट्यूब लिंक और टेलीग्राम स्क्रीनशॉट साझा किए हैं. इसमें लिखा है 'फुकरे 3 (2023) हिंदी एचडी प्रिंट सेंसर कॉपी लीक हो गई'. हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट है. दरअसल इसका मकसद 'फुकरे 3' को पाइरेसी से बचाने को लेकर है. वायरल हो रहा लिंक गलत है इसमें फिल्म की जगह ट्रेलर और टीजर एड किया हुआ है.

2.30 घंटे लंबे वीडियो में फिल्म का टीजर, ट्रेलर और गाने शामिल हैं. इसलिए, फिल्म के लीक नहीं होने से निर्माताओं और फ्रेंचाइजी प्रेमियों को बहुत राहत मिली है, जो इसे सिनेमाघरों में देखने की योजना बना रहे हैं. बता दें कि इस मूवी में पुलकित सम्राट, मनोजत सिंह, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: Richa Chadha को फिल्म के सेट पर नहीं मिलती थी इज्जत! वैनिटी वैन से फेंक दिया जाता था सामान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement