बॉलीवुड
ऐसी खबरें आ रही हैं कि मौनी रॉय की आने वाली फिल्म सलाहकार भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जीवन पर आधारित है. जानें इसको लेकर क्या अपडेट है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी एक फिल्म सलाहकार (Salakaar) को लेकर चर्चा में आ गई हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में अपने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की है. अब ताजा अपडेट आया है कि ये कथित तौर पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) पर आधारित है. ऐसे में इस बात के सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो गई और लोग इस फिल्म को लेकर चर्चा करने लग गए हैं.
दरअसल फिल्मफेयर की रिपोर्ट एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक फारुक कबीर की फिल्म सलाहकार NSA अजीत डोभाल के जीवन और करियर पर आधारित है. फिलहाल मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन कहा गया है कि मौनी रॉय इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फारुक के साथ मौनी ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें सलाकार पर सहयोग की पुष्टि की गई थी. ये फिल्म इस साल अगस्त में आ सकती है.
ये भी पढ़ें: The Traitors के बाद अंशुला कपूर का हुआ बुरा हाल, शो से निकलने के बाद झेली ये बीमारी, बोलीं 'ये तनावपूर्ण था'
1 हफ्ते पहले जियो हॉटस्टार पर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. इसके कैप्शन में लिखा था 'एक असाधारण जासूस की कहानी देखें, जिसने देश की सुरक्षा के लिए पूरी हिम्मत से काम लिया. हॉटस्टार स्पेशल: सलाकार जल्द ही जियोहॉटस्टार पर आ रहा है.' इससे ये साफ हो गया है कि फिल्म देश के एक हिम्मती जासूस पर बनी है. फारूक कबीर ने इससे पहले खुदा हाफिज का डायरेक्शन किया था. अब दो साल बाद वो सलाकार के साथ लौट रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.