Advertisement

Fighter Box office collection Day 7: एक हफ्ते में ही पस्त हुई फाइटर, घट रही हर दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर Hrithik Roshan और Deepika Padukone की Fighter की चाल बहुत ज्यादा धीमी हो गई है. जानिए अब तक इस मूवी ने दुनियाभर में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

Latest News
Fighter Box office collection Day 7: एक हफ्ते में ही पस्त हुई फाइटर, घट रही हर दिन की कमाई

Fighter

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म फाइटर (Fighter Box office collection) की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी हो गई है. इसकी हर दिन की कमाई डबल डिजिट से सिंगल डिजिट में आ गई है. हालांकि, इसे रिलीज हुए महज 7 दिन ही हुए हैं और अभी से इसका हाल बेहाल हो गया है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम होता जा रहा है. जानिए ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Hrithik Roshan Deepika Padukone) स्टारर फिल्म ने वर्ल्डवाइड और भारत में अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

फाइटर ने धांसू ओपनिंग की थी और पहले दिन इसने 24 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन गणतंत्र दिवस के कारण इसकी कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 41.20 करोड़ कमा डाले. तीसरे दिन 27.60 करोड़ और चौथे दिन 29 करोड़ कमाए. वीकेंड के बाद पहले मंडे इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली. पांचवे दिन यावी मंडे को इसने 8 करोड़ कमाए, छठे दिन 7 करोड़ की कमाई रही और सातवें दिन ये और कम हो गई है.

Sacnilk की मानें तो सातवें दिन फिल्म ने महज 6.35 करोड़ कमाए जो कि काफी कम है. ऐसे में मेकर्स को अब दूसरे वीकेंड का इंतजार है. इसी के साथ भारत में इसकी कमाई 140 करोड़ हो गई है. ऐसे में अब उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते देश में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं दुनियाभर में फाइटर ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

ये भी पढ़ें: Fighter Box office Collection: ओपनिंग हुई बंपर पर अब 6वें दिन हाल हुआ बेहाल, ऋतिक की मूवी ने कमाए सिर्फ इतने करोड़

ये एरियल एक्शन फिल्म भले ही कम कमाई कर रही है पर इसको क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री भी देखने को मिली. दोनों स्टार्स की सिजलिंग केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें: Fighter से पहले गल्फ देशों में बैन हो चुकी हैं ये 7 बॉलीवुड फिल्में

फाइटर में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय अहम रोल में हैं. फिल्म में ऋतिक ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी, दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी और अनिल कपूर ने ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी की भूमिका निभाई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement