Advertisement

Fawad Khan ने क्यों मांगी Indian Fans से माफी?

पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan के कमबैक का भारतीय फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अब एक्टर ने इसको लेकर माफी मांगी है. जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
Fawad Khan ने क्यों मांगी Indian Fans से माफी?

Fawad Khan फवाद खान 

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है खासकर भारत में उनकी फैन फॉलोइंग काफी है. उनकी फिल्मों से लेकर पाकिस्तानी ड्रामा शोज को भारत में खूब देखा जाता है. एक्टर कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. आखिरी बार उन्हें साल 2016 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल (Ae Dil Hai Mushkil) में देखा गया था. इसके बाद से यहां उनके फैंस पलकें बिछाए उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. वहीं उनके कमबैक की अफवाहों के बीच एक्टर ने भारतीय फैंस से माफी मांगी है.

हाल ही में ऐसी अफवाह थी कि फवाद खान बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आ सकते हैं. हालांकि खुद फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस बात को खारिज कर दिया है. पीटीआई के मुताबिक, फवाद ने अपने भारतीय फैंस से माफी मांगी है और कहा कि उनके हाथ में कुछ नहीं है. एक्टर बोले 'मैं हमेशा उन फैन्स का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरा इंतजार किया है और मैं उन्हें इतने लंबे समय तक इंतजार कराने के लिए माफी मांगता हूं. लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं था.' 

फवाद ने आगे कहा कि, उनका विश्वास है कि हर चीज अपने समय पर होती है. बता दें कि फवाद के पाकिस्तानी ड्रामा हमसफर और जिंदगी गुलजार है को दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं. भारत में ये शोज काफी पॉपुलर हैं. 


ये भी पढ़ें: Fawad Khan के हैं तगड़े वाले फैन, तो कतई ना मिस करें उनके ये 8 HIT शो


 

इन Bollywood में नजर आ चुके हैं Fawad
2014 में फवाद को पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत में देखा गया था. इस फिल्म के बाद वो कपूर एंड सन्स में नजर आए. फिर 2016 में वो रणबीर कपूर स्टारर ऐ दिल है मुश्किल में दिखे थे. इसके बाद से वो किसी भारतीय फिल्म में नजर नहीं आए.


ये भी पढ़ें: धांसू होगा Fawad Khan का बॉलीवुड कमबैक, Kartik Aaryan की इस फिल्म में आएंगे नजर? यहां है पूरी सच्चाई


वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फवाद खान बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ एक हिंदी फिल्म में नजर आ सकते हैं. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी. फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.​​​​​​​

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Advertisement
Advertisement

Advertisement