Advertisement

Samrat Prithviraj में लीड रोल पर भारी पड़ा साइड रोल, फैंस ने किया कुछ ऐसा जिसे देख खुश हो गए Sonu Sood

Sonu Sood को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग उनके पोस्टर पर दूध चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं.

Samrat Prithviraj में लीड रोल पर भारी पड़ा साइड रोल, फैंस ने किया कुछ ऐसा जिसे देख खुश हो गए Sonu Sood

सोनू सूद (Sonu Sood)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj) 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को शुरुआत से ही लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी लोग काफी खुश हैं पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग लीड एक्टर अक्षय कुमार को छोड़ सोनू सूद (Sonu Sood) के पोस्टर पर दूध चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोनू के फैंस को काफी रास आ रहा है. लोग कमेंट कर सोनू की तारीफ कर रहे हैं. 

वायरल वीडियो हैदराबाद में स्थित श्री साईराजा थिएटर के बाहर है जहां लोग फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के पोस्टर जिसमें सोनू सूद हैं उसपर दूध चढ़ाते और फूल बरसाते नजर आ रहे हैं. सम्राट पृथ्वीराज में सोनू सूद पृथ्वीराज चौहान के करीबी दोस्त चंदबरदाई के रोल में नजर आए हैं. उनका पोस्टर थिएटर के बाहर लगा हुआ है. कुछ फैंस ने पहले पोस्टर पर माला पहनाया और फिर बाल्टी भर-भरकर दूध चढ़ाया. इसके बाद उन्होंने एक्टर के पोस्टर पर फूल भी बरसाएं. 

अभिनेता सोनू सूद अपने फिल्मों से ज्यादा अपनी  दरियादिली के कारण करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे हैं. कोरोना काल के दौरान वो ना जाने कितने लोगों के लिए मसीहा बन गए थे. लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे. हालांकि सोनू आज भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं. कोई भी देश के किसी कोने से उनसे मदद मांगता है तो सोनू कैसे भी करके उस  तक मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं. सोनू सूद को रील लाइफ ही नहीं  रियल लाइफ में भी हीरो माना जाता है. 

ये भी पढ़ें: Sonu Sood की एंट्री पर फैन्स ने बरसाए नोट, वायरल वीडियो में देखें थिएटर का हाल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement