Advertisement

Fact Check: Raju Srivastava के निधन की अफवाह ने चौंकाया, लोग कर रहे ऐसे-ऐसे पोस्ट

Raju Srivastava की सेहत को लेकर जहां सभी लोग चिंता में हैं वहीं, उनके निधन की अफवाहें भी फैल रही हैं. कई लोग पोस्ट शेयर करते हुए राजू के बारे में तरह-तरह के कयास लगाते दिख रहे हैं.

Latest News
Fact Check: Raju Srivastava के निधन की अफवाह ने चौंकाया, लोग कर रहे ऐसे-ऐसे पोस्ट

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) इन दिनों अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं. वहीं, इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है. इस रिपोर्ट ने सभी की चिंता और बढ़ा दी है. सिर्फ यही नहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें फैलने (Raju Srivastava Death Rumors) का सिलसिला शुरू हो गयाह है. कई लोगों ने को पोस्ट शेयर कर राजू को श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया है. वहीं, इन सभी अफवाहों पर हाल ही में राजू के मैनेजर का रिएक्शन  आ गया है और उन्होंने सच्चाई सबके सामने रख दी है.

ट्विटर पर कई यूजर्स ने उनके निधन की खबर झूठी अफवाहें फैलानी शुरू कर दी हैं. एक यूजर ने लिखा ने उनकी आत्मा की शांति की कामना भी कर डाली है. वहीं, शोशा की एक रिपोर्ट की मानें तो राजू के मैनेजर मकबूल ने इन खबरों को पूरी तरह झूठ बताया है. उन्होंने कहा- 'ऐसा कुछ भी नहीं है. डॉक्टर्स की एक टीम राजू श्रीवास्तव को ठीक करने में जुटी हुई है. वो बेहोश हैं और उनके ब्रेन की नसों में सूजन आ गई थी. दवाईयां देने के बाद कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला था तो इंजेक्शन दिए गए थे इसी वजह से उनके ब्रेन की कुछ नसें सूज गई थीं'.

 

 

 

ये भी पढ़ें - 'राजू उठो, बस बहुत हुआ...'  बेहोश राजू श्रीवास्त से Big B ने ऐसा क्यों कहा? 

मकबूल ने लोगों से अपील की है की सोच समझ कर शब्दों का इस्तेमाल करें. उनका कहना है कि राजू के बारे में किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से पहले उनके परिवार के बारे में जरा सोच लें. बता दें कि राजू को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है.

 

 

 

ये भी पढ़ें- Raju Srivastava की खराब हालत पर छलका Rajpal Yadav का दर्द, वीडियो में बोले- भाई राजू बाहर आओ

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement