Advertisement

Esha Gupta के वर्कआउट वीडियो में Lord Shiva का म्यूजिक सुनकर भड़के लोग, आहत हुईं भावनाएं!

Esha Gupta का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वर्कआउट करती दिखाई दे रहा है. ईशा गुप्ता के बैकग्राउंड में शिव भक्ति गीत (Lord Shiva) सुनाई दे रहा है. इस वीडियो की वजह से ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं.

Latest News
Esha Gupta के वर्कआउट वीडियो में Lord Shiva का म्यूजिक सुनकर भड़के लोग, आहत हुईं भावनाएं!

Esha Gupta: ईशा गुप्ता

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, ईशा गुप्ता हाल ही में अपने एक ऐसे ही पोस्ट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है. ये वीडियो उनके वर्कआउट सेशन (Workout Video) के दौरान लिया गया है जिसमें ईशा बेहद मुश्किल स्टंट करती दिख रही हैं और बोल्ड लुक्स फ्लॉन्ट कर रही हैं. वहीं, इस वीडियो के बैकग्राउंड में शिव भक्ति गीत (Lord Shiva Song) सुनाई दे रहा है और इस म्यूजिक की वजह से ईशा इंटरनेट पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं.

दरअसल, ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ईशा जिम में जमीन पर बैठकर एक बेहद खतरनाक और मुश्किल स्टंट करती दिखाई दे रही हैं. वहीं, वीडियो के बीच में एक शख्स आकर ईशा के सिर के ऊपर से हैरतंगेज छलांग लगाता है और दूसरी तरफ जाकर रुकता है. इस कारनामे से ईशा भी हैरान रह जाती हैं और वीडियो के आखिर में मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं.. वीडियो में ईशा बेहद बोल्ड जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Esha Gupta ने खोली बॉलीवुड में Nepotism की पोल, बताया Star Kids को मिलते हैं क्या फायदे

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

 

वहीं, इस वीडियो के बैकग्राउंट में एक म्यूजिक Shiv Shiv सुनाई दे रहा है. इस शिव भक्ति गीत को अपने वर्कआउट वीडियो में इस्तेमाल करने के लिए ईशा से कई लोग नाराज हो गए हैं. कई लोगों ने उन्हें ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है तो कईयों ने इसे धर्म का अपमान बताया है. ईशा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं और इसी वजह से वो इंटरनेट पर ट्रोल होती दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- इन बॉलीवुड हसीनाओं ने कैमरे के सामने दिए बिना कपड़े के सींस, रही थीं चर्चा में

वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा गुप्ता बीते दिनों वेब सीरीज 'आश्रम 3' में बेहद ग्लैमरस रोल में नजर आई थीं. इस सीरीज में उन्होंने बॉबी देओल के साथ कई इंटीमेट सीन भी दिए थे जो महीने भर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे थे. ईशा ने हर बार की तरह इस सीरीज में अपनी बोल्डनेस के जरिए सभी को चौंका दिया था.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement