Advertisement

Emergency Teaser Out: इंदिरा गांधी बन बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी Kangana Ranaut? यहां देखें फिल्म का टीजर

Emergency Teaser Out: अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का टीजर लॉन्च कर दिया है. फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का करिदार निभाया है. जहां टीजर में उनका हावभाव पूर्व प्रधानमंत्री की ही तरह लग रहा है.

Emergency Teaser Out: इंदिरा गांधी बन बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी Kangana Ranaut? यहां देखें फिल्म का टीजर

Kangana Ranaut as Indira Gandhi in film Emergency 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Emergency Teaser Out: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का टीजर लॉन्च कर दिया है. फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई हैं. टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, "उस महिला को पेश कर रही हूं जिनको सर कहा गया."

 

कंगना आने वाले पॉलिटिकल ड्रामा इमरजेंसी में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी, जिसे वह खुद प्रोड्यूस भी करेंगी. फिल्म में कथित तौर पर इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लू स्टार को दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें - Kangana Ranaut ने फिल्म Dhaakad फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, गिनाईं अपनी हिट फिल्में  

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना को आखिरी बार 'धाकड़' में देखा गया था. फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. 'इमरजेंसी' के अलावा, कंगना 'टिकू वेड्स शेरू' भी लेकर आ रही हैं, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में हैं. कंगना रनौत अपनी चर्चित फिल्म मणिकर्णिका के सीक्वल में भी नजर आएंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement