Advertisement

Emergency Box Office Collection: संडे के दिन कंगना रनौत की फिल्म ने दिखाया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर फिल्म इमरजेंसी (Emergency) ने तीन दिनों में अच्छा कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने पहले वीकेंड 10 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है.

Latest News
Emergency Box Office Collection: संडे के दिन कंगना रनौत की फिल्म ने दिखाया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

Emergency

Add DNA as a Preferred Source

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर फिल्म इमरजेंसी (Emergency) 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि इससे पहले कई बार इसकी रिलीज डेट टली थी. यह एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसकी टक्कर रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) और अजय देवगन (Ajay Devgn) के भतीजे अमन देवन (Aaman Devgan) की डेब्यू फिल्म आजाद (Azaad) से हुई. हालांकि इमरजेंसी को फिल्म आजाद के मुकाबले दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया है. 

दरअसल, इमरजेंसी ने अपने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन यानी कि शनिवार को इमरजेंसी ने 44 प्रतिशत उछाल दर्ज किया और 3.6 करोड़ की कमाई की. इसके बाद सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया. कंगना रनौत की इस मूवी ने अपने रिलीज के तीन दिनों में 10.45 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने पहले वीकेंड काफी अच्छा कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Emergency Review: इंदिरा गांधी के रोल में चमकीं Kangana Ranaut, आपातकाल के काले दिनों को किया उजागर, पढ़ें रिएक्शन

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

इमरजेंसी एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें कंगना रनौत अहम रोल में नजर आई हैं. इस फिल्म का निर्देशन और लेखन कंगना रनौत ने किया है. इस मूवी के जरिए उन्होंने डायरेक्शन की शुरुआत की है. फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर आधारित है. इसमें आपातकाल हटने के बाद के हालातों को भी दिखाया गया है. इसके साथ ही फिल्म में इंदिरा गांधी की मौत के बारे में भी दिखाया गया है. वहीं, देखना काफी दिलचस्प होगा कि इमरजेंसी मंडे टेस्ट में फेल होगी या फिर पास.

यह भी पढ़ें- Emergency Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म ने दी 'आजाद' को मात, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर नजर आए हैं, जिन्होंने जय प्रकाश नारायण के रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा श्रेयस तलपड़े फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में दिखे हैं. फिल्म में महिमा चौधरी भी अहम रोल में नजर आई हैं. यह मूवी जी स्टूडियो और मणिकर्णिका के बैनर तले तैयार की गई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement