Advertisement

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए, लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर निर्देश दिए, धार्मिक परिसर के बाहर ना जाए आवाज-योगी, धार्मिक परिसर तक ही रहे आवाज-CM योगी, यूपी-धार्मिक स्थलों को लेकर दिशा निर्देश दिए | बांग्लादेश में संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी, बांग्लादेश में 299 सीटों पर संसदीय चुनाव | कहासुनी के बाद नाबालिग को चाकू मारा, दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी, दिल्ली के बवाना में नाबालिग की हत्या | यूपी के बागपत में साध्वी प्राची का बड़ा बयान, 'RSS पर प्रतिबंध लगाने वालों के कर्म नेक नहीं', या फिर उनका बाप भी एक नहीं है- साध्वी प्राची, देशभर में हम लगातार घटते जा रहे हैं- साध्वी प्राची, पहले 2 बच्चे होते थे अब 1 बच्चा होता है-साध्वी प्राची, 2014 से पहले बेटियां उठा ली जाती थीं-साध्वी प्राची, देश में अगर हिंदू घटेंगे तो फिर कटेंगे- साध्वी प्राची, RSS की वजह से देश की बेटियां सुरक्षित- प्राची

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर Elvish Yadav ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अब तक नहीं मिला विनिंग अमाउंट

बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg boss Ott 2) के विनर एल्विश यादव(Elvish Yadav) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें शो के मेकर्स ने विनिंग अमाउंट नहीं दिया है.

Latest News
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर Elvish Yadav ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अब तक नहीं मिला विनिंग अमाउंट

Elvish Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg boss Ott 2) को खत्म हुए काफी वक्त हो गया है. हालांकि उसके बाद भी इस शो के कंटेस्टेंट लगातार खबरों में बने हुए हैं. वहीं, इस शो के विनर एल्विश यादव(Elvish Yadav) लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. एल्विश यादव ने अपनी सादगी और मजाकिया अंदाज से इस शो को जीता है और लोगों के दिलों में जगह बनाई है. वहीं, हाल ही में एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 की प्राइस मनी न मिलने पर बात की है.

दरअसल, हाल ही में एल्विश यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नजर आए थे. इस दौरान एल्विश ने बिग बॉस में अपने सफर और कई अन्य चीजों के बारे में बात की है. शो में शहनाज संग बात करते हुए जब एक्ट्रेस ने उनसे पूछा कि आप तीसरा फोन कब खरीद रहे हैं. इस पर एल्विश ने कहा कि उन्होंने पास पहले से ही तीन फोन है. हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि चौथा फोन भी खरीद लेंगे अगर बिग बॉस के मेकर्स उन्हें 25 लाख का विनिंग अमाउंट दे दें. ये सारी बातें सुनने के बाद शहनाज काफी हैरान हो गई थीं और उन्होंने कहा कि ये तो गलत है. 

ये भी पढ़ें- Elvish Yadav कैसे उठाते हैं 'तीन गर्लफ्रेंड' का खर्चा, जानें YouTube से हर महीने कितना कमाते हैं?

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

वहीं, एल्विश यादव के इस स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर को विनिंग अमाउंट नहीं मिलने के बारे में बताया गया है. इस पोस्ट पर फैंस ने भी कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा- ऐसा भी होता है, वैसे इसका जिम्मेदार कौन है. वहीं अन्य ने लिखा- मुझे लगता था कुछ नहीं मिलता होगा, आज यकीन हो गया. 

ये भी पढ़ें- Elvish Yadav को फिनाले के आखिरी 15 मिनट में मिले इतने वोट, आंकड़े जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

आखिरी 15 मिनट में पलटा था बिग बॉस ओटीटी 2 का गेम

आपको बता दें कि एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. इसके बाद उन्होंने अपने गेम से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी. वहीं एल्विश, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी शो के आखिरी तीन फाइनलिस्ट बने थे. जिसके बाद मनीषा के आउट होने पर एल्विश और अभिषेक में मुकाबला हुआ था. हालांकि आखिरी के 15 मिनट में एल्विश को जबरदस्त वोटिंग मिली थी और उसके बाद अभिषेक मल्हान रनरअप बने थे. वहीं, एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी अपने नाम की थी. 

इस वीडियो में नजर आए एल्विश

काम को लेकर बात की जाए तो एल्विश यादव एक फेमस यूट्यूबर हैं. इसके साथ ही इन दिनों वह बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता संग वीडियो सॉन्ग में नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही बीते दिनों उर्वशी रौतेला संग भी एल्विश वीडियो सॉन्ग हम तो दीवाने में नजर आए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement