Advertisement

Ek Villain Returns Twitter Reactions: क्या 'विलेन' के लौटने से बॉलीवुड में होगा धमाल? या पिट जाएगी ये भी फिल्म

Ek Villain Returns Twitter Reactions: फिल्म को आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म साल 2014 में आई एक विलेन का सीक्वल है. फिल्म देख कर आए दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है.

Ek Villain Returns Twitter Reactions: क्या 'विलेन' के लौटने से बॉलीवुड में होगा धमाल? या पिट जाएगी ये भी फिल्म

John Abraham : जॉन अब्राहम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ek Villain Returns Twitter Reactions: मोहित सूरी (Mohit Suri) की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' (Ek Villain Returns) ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है. फिल्म साल 2014 में आई 'एक विलेन' का सीक्वल है. 'एक विलेन रिटर्न' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं. यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हे थे. आज थिएटर्स में फिल्म देखने गए दर्शक फिल्म के प्रति अपनी राय रखते नजर आए. सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपनी बात रखी है, आइए जानते हैं. 

आइए जानते हैं कैसा है सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिएक्शन

एक विलेन रिटर्न्स देखने के बाद एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''एक विलेन रिटर्न्स' एक अच्छी फिल्म है; जॉन ने इस फिल्म में फैंस का दिल जीता है; मैंने ट्विस्ट एंड टर्न्स का लुत्फ उठाया. पार्ट 3 का इंतजार है."

ये भी पढ़ें - Ek Villain Returns ने एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़ रुपये, जानें कितनी होगी फर्स्ट डे कमाई

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "लगातार फिल्म में मौजूद ट्विस्ट और अच्छे म्यूजिक के साथ-साथ अच्छी एक्टिंग करने वाली स्टार कास्ट ने भी पुराने फिल्म के खुमार को नहीं दिखाया. फिल्म ओरिजिनल 'एक विलेन' के जादू को फिर से नहीं चल पाई. कुल मिलाकर: 2 स्टार."

एक तीसरा पोस्ट पढ़ा, "एक विलेन रिटर्न्स एक और साइको किलर फिल्म है. यह फिल्म हमें यह बताने की कोशिश करती है कि हमारे समाज ने प्यार के अर्थ को कितना गलत समझा है. एकतरफा प्यार, लड़ाई, छल, दर्द, सब्र और आगे बढ़ना दिखाता है. कई जगहों पर खामियां हैं लेकिन देखने लायक है."

यहां देखें सोशल मीडिया रिएक्शन

 

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म के प्रति मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कहीं कोई यूजर्स फिल्म को शानदार बता रहे हैं तो कहीं किसी को फिल्म औसत लगी है. अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉलीवुड के सूखे में बहार बनकर आएगी?

ये भी पढ़ें: Shamshera Box Office Collection: Ranbir Kapoor की फ्लॉप फिल्म, एक हफ्ते में भी नहीं कमा पाएगी 50 करोड़? जानिए कलेक्शन

साल 2022 हिंदी फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहा है. 7 महीने पूरे होने को हैं और गिनी चुनी फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर दर्शक बटोरे हैं. इस फिल्म से हिंदी सिनेमा वालों को काफी उम्मीदें इसलिए भी हैं क्योंकि ये फिल्म ऐसे समय पर रिलीज हुई है जब रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा बॉक्स आफिस पर फ्लॉप साबित हुई. ये फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement