Advertisement

Ed Sheeran ने Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में फैंस को किया सरप्राइज, दी शानदार परफॉर्मेंस, देखें Video

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के बर्मिंघम लाइव कॉन्सर्ट में एड शीरन (Ed Sheeran) ने पहुंच कर फैंस को हैरान कर दिया.

Latest News
Ed Sheeran ने Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में फैंस को किया सरप्राइज, दी शानदार परफॉर्मेंस, देखें Video

Ed Sheeran, Diljit Dosanjh 

Add DNA as a Preferred Source

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों विदेशों में अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त हैं. दिलजीत ने बर्मिंघम में लाइव कॉन्सर्ट में शानदार परफॉर्मेंस दी है. सिंगर ने अपने इस कॉन्सर्ट की कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. वहीं, इस लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया और फैंस के बीच उन्होंने अपने खास गेस्ट का स्वागत किया. दरअसल, उनके इस कॉन्सर्ट में एड शीरन (Ed Sheeran) पहुंचे थे और उन्हें देख कर वहां पर फैंस काफी खुश हो गए. जिसके बाद अब कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ और एड शीरन को एक साथ परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है. सोमवार को दिलजीत और एड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट वीडियो शेयर किया है. क्लिप में दिलजीत बर्मिंघम कॉन्सर्ट में सफेद कलर के आउटफिट में परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें उनका शानदार पंजाबी अंदाज नजर आ रहा है. इसके बाद कॉन्सर्ट के बीच उन्होंने ऐलान किया, '' एड शीरन आ गया ओए''.

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh पर फैन ने फेंका फोन, सिंगर ने यूं किया रिएक्ट, देखें Video

दिलजीत ने शेयर किया वीडियो

रील को शेयर करते हुए एड ने कैप्शन में लिखा- आज रात बर्मिंघम में अपने भाई दिलजीत दोसांझ का एहसान वापस कर रहा हूं, क्या अमेजिक माहौल था. मुझे बुलाने के लिए थैंक्स. जबकि दिलजीत ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- टेडीफोटोज मेरे भाई ने बर्मिंघम को बंद कर दिया, क्या रात थी प्यार और सम्मान थैंक्यू बर्मिंघम वालेया बहुत प्यार.

दिलजीत और एड ने गाए गाने

कॉन्सर्ट के दौरान एड ने जमकर गिटार प्ले किया और अपने हिट सॉन्ग द शेप ऑफ यू गाया. उसके बाद दिलजीत ने उनका साथ दिया और हाल ही में रिलीज उनका बॉलीवुड सॉन्ग नैना और द शेप ऑफ यू का मैशअप गाया, जो कि फैंस को काफी पसंद आया. दोनों कलाकारों ने अपने फैंस को जमकर एंटरटेन किया.

यह भी पढ़ें- लाखों के बिक गए कॉन्सर्ट के टिकट, जेब में आए करोड़ों रुपये, अब Diljit Dosanjh की नेट वर्थ भी जान लें

फैंस ने की कॉन्सर्ट की तारीफ

फैंस भी एड शीरन और दिलजीत को एक साथ देख काफी खुश थे. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- कई पीढ़ियों को आपके द्वारा दी गई इंस्पिरेशन के लिए थैंक्स. आज रात क्या शो था. पंजाबियों देह नाल एड शीरन आ गया ओए. दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट और मैं स्पीचलेस था. यह एक अमेजिंग रात थी, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement