Advertisement

Salaar vs Dunki box office collection: प्रभास के एक्शन के आगे फेल हुआ किंग खान का चार्म, दोनों की कमाई में है इतना अंतर

साल 2023 के आखिर में रिलीज हुई फिल्म Salaar और Dunki की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है. बावजूद इसके प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की मूवी से आगे है.

Latest News
Salaar vs Dunki box office collection: प्रभास के एक्शन के आगे फेल हुआ किंग खान का चार्म, दोनों की कमाई में है इतना अंतर

Dunki Vs Salaar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2023 में पठान और जवान (Pathaan & Jawan) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तीसरी फिल्म डंकी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म की टक्कर साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार से हुई. दोनों ही फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की पर डंकी और सालार की कमाई की जंग में सालार (Dunki vs Salaar) आगे निकल गई है. डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी की थी पर धीमे धीमे इसकी कमाई कम हो गई. वहीं सालार दुनियाभर में ठीक-ठाक कमाई कर रही है.

डंकी पिछले साल 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी, वहीं सालार ने 22 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दी. दोनों ही फिल्मों की धांसू ओपनिंग हुई पर सालार कमाई के मामले में आगे निकल गई थी. रिलीज होने के पहले हफ्ते में ही इसने काफी शानदार कलेक्शन किया. ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो ये दुनियाभर में 700 करोड़ की कमाई करने से बस चंद कदम दूर है. 

वहीं बात करें डंकी की, तो शाहरुख खान की फिल्म ने भारत में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ गई है और रिपोर्ट्स की मानें तो 21वें दिन इसने 1 करोड़ 35 लाख का कलेक्शन किया है. ऐसे में भारत में इसकी कमाई 219 करोड़ हो गई है. वहीं 20वें दिन सालार ने 2 करोड़ कमाए हैं.

ये भी पढ़ें: 2023 की इन 6 फिल्मों ने सबसे तेज की 200 करोड़ क्लब में एंट्री, Dunki काफी पीछे

बता दें कि डंकी और सालार की तकरार को लेकर पिछले साल सोशल मीडिया पर काफी बज था. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी में शाहरुख खान और तापसी पन्नू पहली बार साथ नजर आए. उनके अलावा फिल्म में विक्रम कोचर, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्की कौशल नजर आए. वहीं सालार में प्रभास के अलावा श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिर थिएटर्स में दस्तक देंगी Pathaan और Jawan, यहां जानें सबकुछ

जनवरी में फिर होगा साउथ vs बॉलीवुड

12 जनवरी को कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस रिलीज होगी. वहीं साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर भी इसी दिन रिलीज होने वाली है. ऐसे में दोनों के फिल्मों के बीच की टक्कर काफी दिलचस्प होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement