Advertisement

Dunki का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज? Shah Rukh Khan और राजकुमार हिरानी ने दे डाली बड़ी हिंट

Jawan के बाद अब Shah Rukh Khan की फिल्म Dunki चर्चा में है. हाल ही में एक्टर ने Ask SRK सेशन में फिल्म को लेकर बड़ी हिंट दे डाली है.

Latest News
Dunki का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज? Shah Rukh Khan और राजकुमार हिरानी ने दे डाली बड़ी हिंट

dunki

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पठान, जवान और अब डंकी, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. इसी साल दिसबंर में (Dunki Release) फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक इसका ट्रेलर सामने नहीं आया पर डंकी तमाम वजहों से चर्चा में आ गई है. फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) करने वाले हैं जिनके एक ट्वीट का सोशल मीडिया पर काफी बज है. इसके बाद ट्रेलर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.  

शाहरुख खान अपने फैस से जुड़ने के लिए आए दिन ट्विटर पर #AskSRK सेशन करते रहते हैं. फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. वहीं हाल ही में किंग खान से फिर से फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी और सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर हिंट दी है. 

आने वाली फिल्म डंकी को लेकर जब एक यूज़र ने पूछा 'डंकी की रिलीज डेट फिक्स है न ?' इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा 'डंकी फिक्स्ड ही है, और क्या करूं माथे पे गुदवा लूं !'

dunki

यही नहीं, डंकी के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भी #AskSRK सेशन में एंट्री ली. उन्होंने इस दौरान डंकी के ट्रेलर को लेकर हिंट दे डाली. राजकुमार हिरानी ने लिखा 'सरजी, बाथरूम से बाहर आ जाओ. क्या कर रहे हो ? ट्रेलर दिखाना है?' इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा 'आ रहा हूं सर...दोस्तों से बात कर रहा था!!! क्षमा करें बॉयज एंड गर्ल्स अब जल्दी करनी होगी वरना डंकी से निकल देंगे!!! आप सभी का अपना समय देने के लिए धन्यवाद. बहुत जल्द आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी. आप सबको प्यार. आपसे बात करने के लिए इतना कम समय है.'

ये भी पढ़ें: Jawan को लेकर मेकर्स ने बनाया धांसू प्लान, टिकट पर मिल रहा सबसे खास ऑफर, यहां जानें सबकुछ

इसी साल जनवरी में रिलीज हुई पठान से शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर चार साल के लंबे ब्रेक के बाद धमाकेदार वापसी की थी. अब हाल ही में रिलीज हुई जवान भी नोट छाप रही है. वहीं उनकी तीसरी फिल्म डंकी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.  शाहरुख खान और बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्ममेकर कहे जाने वाले राजकुमार हिरानी की जोड़ी पहली बार फिल्म 'डंकी' में दिखाई देगी.

ये भी पढ़ें: Jawan छाप रही नोट पर Dunki की रिलीज पर मंडराया खतरा, इस कारण टल जाएगी Shah Rukh Khan की फिल्म?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement