Advertisement

Dunki review: Shah Rukh Khan की फिल्म देखने का कर रहे हैं प्लान, तो पहले यहां देखें जनता का रिएक्शन

एडवांस बुकिंग में Dunki के टिकट की बंपर बिक्री हुई और आज आखिरकार फिल्म रिलीज हो गई है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों का रिस्पॉन्स भी आना शुरू हो गया है.

Latest News
Dunki review: Shah Rukh Khan की फिल्म देखने का कर रहे हैं प्लान, तो पहले यहां देखें जनता का रिएक्शन

Shah Rukh Khan Film Dunki: शाहरुख खान फिल्म डंकी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म डंकी (Dunki release) आखिरकार दुनियाभर में रिलीज हो गई है. 2023 में ये किंग खान की तीसरी फिल्म है और इसे लेकर भी लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला है. डंकी की धमाकेदार एडवांस बुकिंग (Dunki Advance booking) हुई थी जिसकी इसकी कमाई में चार चांद लग गए. वहीं अब फिल्म रिलीज होते ही लोगों के रिएक्शन सामने आने लग गए हैं. फैंस ने तो फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है. 

शाहरुख खान ने पठान और जवान के बाद एक और फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया है. डंकी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिएक्शन देना शुरू भी कर दिया है. फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और लोगों ने इसे हिट बता दिया है. वहीं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी झंडे गाढ़े थे. इसने 3 लाख 83 हजार के करीब टिकट बेचे थे जिससे 10.92 करोड़ का कलेक्शन हुआ.

ये भी पढ़ें: महाक्लैश में Dunki के मास्टस्ट्रोक पर भड़के Salaar के मेकर्स? रिलीज बंद करने पर आया बड़ा फैसला

डंकी में शाहरुख खान और तापसी के अलावा बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर नजर आने वाले हैं.  फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. इसकी टक्कर 22 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म सालार से होगी.

ये भी पढ़ें: Dunki Vs Salaar: हो गया महाक्लैश के विनर का फैसला, जानें कमाई में शाहरुख जीते या प्रभास?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement