Advertisement

Shah Rukh Khan ने फैंस को फिर दिया तगड़ा सरप्राइज, वीडियो में खोला Dunki का राज

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी(Dunki) का पांचवा गाना डंकी ड्रॉप 5 ओह माही का टीजर रिलीज हो गया है और इस दौरान एक्टर ने डंकी का मतलब भी बताया है.

Latest News
Shah Rukh Khan ने फैंस को फिर दिया तगड़ा सरप्राइज, वीडियो में खोला Dunki का राज

O Maahi, Shah Rukh Khan 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) के लिए साल 2023 अभी तक काफी शानदार रहा है. एक्टर की साल की शुरुआत में फिल्म पठान(Pathaan) रिलीज हुई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म जवान(Jawan) ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था. फिल्म ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था. इसके बाद शाहरुख अब राजकुमार हिरानी(Raj Kumar Hirani) के साथ फिल्म डंकी(Dunki) लेकर आ रहे हैं. यह पहली बार है जब शाहरुख राजकुमार हिरानी के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं. यह एक इलीगल इमीग्रेशन पर बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. 

वहीं, फिल्म के पांचवे गाने डंकी ड्रॉप 5 का शाहरुख खान ने टीजर शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने डंकी का मतलब भी बताया है. दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर ओ माही ओ माही का वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान रेगिस्तान में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक्टर ने ब्लैक कपड़े पहने है और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए हैं. जिसमें वे हमेशा की तरह बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं और इस दौरान वो हमेशा की तरह अपना सिग्नेचर पोज देते हुए दिख रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की फिल्म DUNKI का है एक खास मतलब, जानें- कैसी होगी इसकी कहानी?

शाहरुख खान ने बताया डंकी का असली मतलब

पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- क्योंकि हर कोई पूछता है कि, डंकी का क्या मतलब है? डंकी का मतलब होता है अपनों से दूर रहना, और जब अपने पास हो तो बस लगता है कि कयामत तक उसके साथ ही रहें. ओ माही ओ माही..प्यार को फील करो इससे पहले आज सूरज होरिज़ॉन में डूब गया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

ये भी पढ़ें- Jawan छाप रही नोट पर Dunki की रिलीज पर मंडराया खतरा, इस कारण टल जाएगी Shah Rukh Khan की फिल्म?

अरिजीत सिंह ने दी गाने को आवाज

बता दें कि डंकी ड्रॉप 5 गाना अरिजीत सिंह के द्वारा गाया गया है. इस गाने का फिलहाल टीजर ही जारी किया गया है और इसके ऑफिशियल रिलीज का इंतजार है. इससे पहले दो गाने लूट पुट गया और निकले थे कभी घर से को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं, लोगों को तापसी और शाहरुख खान की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है. 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि शाहरुख खान के अलावा फिल्म डंकी में विक्की कौशल, तापसी पन्नू, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं. फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो विदेश जाने का सपना देखते हैं. फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement